{"_id":"58d5dbbc4f1c1b1a191a1d26","slug":"fir-against-director-shirish-kunder-on-tweet-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIR दर्ज होने के बाद शिरीष कुंदर ने डिलीट किए ट्वीट, योगी को कहा था गुंडा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FIR दर्ज होने के बाद शिरीष कुंदर ने डिलीट किए ट्वीट, योगी को कहा था गुंडा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Sat, 25 Mar 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
शिरीष्ा
पिछले दिनों कोरियोग्राफर फराह खान के डायरेक्टर पति शिरीष कुंदर ने यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस मामले में शिरीष के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। हालांकि शिरीष ने ये ट्वीट डिलीट कर दिए हैं।
विज्ञापन
शिरीष ने ट्वीट कर सीएम को गुंडा कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में दाउस इब्राहिम और विजय माल्या का भी जिक्र किया था। ट्वीट करते हुए शिरीष ने लिखा था, 'अगर किसी गुंडे को सीएम बनाया जा सकता है तो फिर दाऊद को सीबीआई का डायरेक्टर और माल्या को आरबीआई का गवर्नर होना चाहिए।'
विज्ञापन
Trending Videos
योगी आदित्यनाथ को गुंडा कहकर फंसे शिरीष कुंदर, दर्ज हुई FIR
शिरीष्ा
शिरीष के इस ट्वीट को किसी ने सराहा तो किसी ने उनका ही मजाक बना दिया था। शिरीष के समर्थन में आए एक यूजर ने लिखा था, 'ऐसे तो आसाराम बापू को महिला एंव बाल विकास मंत्री बनाया जाना चाहिए।' एक ने लिखा कि शिरीष द्वारा कही गई यह अबतक की सबसे सही बात है। लेकिन कुछ लोगों ने शिरीष को बुरा-भला भी बोला।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च को यूपी के सीएम के रूप में शपथ ली थी। आदित्यनाथ की छवि एक विवादित नेता के रूप वाली रही है। वह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं साथ ही उनपर आईपीसी की धारा 302 सहित कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। योगी के खिलाफ ऐसे पांच गंभीर मामले दर्ज हैं।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च को यूपी के सीएम के रूप में शपथ ली थी। आदित्यनाथ की छवि एक विवादित नेता के रूप वाली रही है। वह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं साथ ही उनपर आईपीसी की धारा 302 सहित कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। योगी के खिलाफ ऐसे पांच गंभीर मामले दर्ज हैं।