क्या अश्लील है दीपिका का 'आई एम वर्जिन' कहना?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंसर बोर्ड में आए दिन कोई न कोई फिल्म मुश्किल में पड़ती है, लेकिन जब मुद्दा सेक्स से जुड़ा हो तो उसकी चर्चा जरूर होती है। अब बारी है निर्देशक होमी अदजानिया की ‘फाइंडिंग फैनी’ की। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ संवादों और दो-एक दृश्यों पर आपत्ति व्यक्त की है और इस बात पर उसकी होमी से ठन गई है।
बोर्ड ने होमी से दीपिका द्वारा कहे गए संवाद ‘आई एम अ वर्जिन’ (मैं कुंवारी हूं) को ‘वल्गर’ (अश्लील) बताते हुए इसे हटाने को कहा है। जबकि निर्देशक ने कहा है कि ऐसी बात पहली बार पर्दे पर नहीं आ रही है। इससे पहले फिल्म ‘दिल से’ (1998) में प्रिटी जिंटा को शाहरुख से यह पूछते हुए दिखाया गया था कि क्या वह वर्जिन हैं।
2 स्टेट्स में हो चुका है ऐसा
इसी तरह से कुछ महीने पहले फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में आलिया भट्ट अर्जुन कपूर से एक अंतरंग सीन में यह पूछते दिखी थीं कि क्या यह तुम ‘पहली बार’ कर रहे हो। इस पर सेंसर बोर्ड की कोई आपत्ति नहीं आई थी। जबकि यह बात इससे ज्यादा सीधे और सपाट तरीके से कही गई थी।
होमी अदजानिया के इस तर्क से सेंसर बोर्ड संतुष्ट नहीं है और उसने कहा है कि निर्देशक को यदि यू/ए प्रमाणपत्र चाहिए तो इस डायलॉग के साथ दो सीन भी हटाने होंगे। ये सीन हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण अपनी ब्रा की स्ट्रिप खींच कर बाहर निकालती दिख रही हैं और दूसरा डिंपल कपाड़िया जब कुछ उठाने जमीन की तरफ झुकती हैं तो उनका स्कर्ट पीछे से फट जाता है और पंकज कपूर घूरते दिखाई देते हैं।
हिंदी में कट जाएंगे ये सीन
सूत्रों के अनुसार होमी डिंपल वाले सीन को हिंदी संस्करण में काट कर कुछ पलों का कर देने के लिए तैयार हैं क्योंकि यह करीब दो मिनट लंबा दृश्य है। जबकि अंग्रेजी संस्करण में वे इसे पूरा रखना चाहते हैं। माना जा रहा है कि होमी फिल्म को सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी को दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्हें उम्मीद है कि उस कमेटी में उनकी फिल्म को ज्यों का त्यों पास कर दिया जाएगा और उनकी मर्जी के मुताबिक सेर्टिफिकेट भी मिल जाएगा। सेंसर बोर्ड के चीफ राकेश कुमार के गिरफ्तार होने की वजह से इस फिल्म को प्रमाण पत्र मिलने में कुछ देर भी लग सकती है।