{"_id":"0b5e6b5146a10bd92617e52715b7dcfd","slug":"finding-fanny-to-become-a-novel-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉवेल के रूप में भी आएगी दीपिका की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नॉवेल के रूप में भी आएगी दीपिका की फिल्म
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई
Updated Sun, 31 Aug 2014 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोन की आने वाली फिल्म फाइंडिंग फैनी एक नॉवेल के रूप भी उपलब्ध होगी। यह फिल्म दीपिका के वर्जिन वाले डायलॉग से चर्चित है।
विज्ञापन
अगर आपको फिल्म देखने का शौक नहीं तो संभव है कि पढ़ना अच्छा लगता है। ऐसा है तो निर्देशक होमी अदजानिया की आने वाली फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ देखने के बजाय पढ़ भी सकते हैं।
विज्ञापन
यह फिल्म उपन्यास के रूप में भी बाजार में जल्द ही उतारी जाएगी। निर्देशक ने इस नॉवेल पर से राज खोलते हुए बताया है कि दो सौ पन्ने की यह किताब अगले साल मार्केट में आएगी।
विज्ञापन
होमी ने बताया कि फिल्म की कहानी सबसे पहले मेरे दिमाग में आई थी और मैंने इसे पर्दे पर उतारा था। वैसे कहानी को फिल्म से पहले मेरे को-राइटर कर्सी खंबाटा ने एक उपन्यास में तब्दील किया। उसके बाद हमने स्क्रीन प्ले तैयार किया।
इतना जरूर था कि नॉवेल पूरा होने के बाद होमी ने खंबाटा से कहा कि वह अपनी किताब को जब तक फिल्म रिलीज नहीं होती ठंडे बस्ते में डाले रहें। मजेदार बात यह है कि खुद होमी का कहना है कि उन्हें फिल्म देखने से ज्यादा किताबें पढ़ने में मजा आता है।
पर वह चाहते हैं कि लोग उनकी फिल्म देखें। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह तय नहीं है कि फिल्म रिलीज होने के बाद उनका उपन्यास कौन प्रकाशक छापेगा। हालांकि उनका दावा है कि एक बड़ा प्रकाशक यह नॉवेल प्रकाशित करेगा। परंतु फिल्म देख लेने के बाद कौन उपन्यास पढ़ना चाहेगा?