Kesari 2: 'केसरी 2' से पहले इन फिल्मों में दिखी जलियांवाली बाग हत्याकांड की कहानी, भयावह दृश्य देख दहल गए दिल
'केसरी चैप्टर 2' 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी बयां करेगी। इससे पहले भी कई फिल्मों में इस खौफनाक घटना के भयावह दृश्य दिखाए गई हैं।
विस्तार
आज सोमवार, 24 मार्च को अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी 2' का टीजर जारी हुआ है, जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। टीजर में फिल्म की कहानी के बारे में अपडेट साझा किया गया। 'केसरी चैप्टर 2' 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी बयां करेगी। इससे पहले भी कई फिल्मों में इस खौफनाक घटना के भयावह दृश्य दिखाए गई हैं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें जलियांवाला बाग की कहानी दिखाई गई है।
जलियांवाला बाग (1977)
विनोद खन्ना, परीक्षित साहनी, शबाना आजमी, गुलजार और दीप्ति नवल अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन बलराज ताह ने किया था। फिल्म की पटकथा गुलजार ने लिखी है। यह शहीद उधम सिंह की कहानी है, जिन्होंने 1940 में जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए माइकल ओ'डायर की हत्या कर दी थी। फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी दिखाई गई है।
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित यह फिल्म रिचर्ड एटनबरो की स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह पर आधारित है, जिसमें सरदार उधम सिंह को जलियांवाला बाग की घटना के बाद क्रांतिकारी बनने की प्रेरणा मिली थी।
Oscars Winner Director Attacked: ऑस्कर विजेता फलस्तीनी निर्देशक पर यहूदी प्रवासियों का हमला, यरूशलम में अरेस्
फिल्लौरी (2017)
अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी के कुछ दृश्य जलियांवाला बाग में फिल्माए गए थे। फिल्म में अनुष्का शर्मा द्वारा निभाए गए मुख्य किरदार की शांति नहीं मिलती है, क्योंकि उसके प्रेमी यानी दिलजीत दोसांझ के किरदार की जलियांवाला बाग में हत्या कर दी जाती है।
Tamannaah Bhatia: साध्वियों से मिलीं तमन्ना भाटिया, संवाद करती दिखीं अभिनेत्री, आशीर्वाद भी लिय
सरदार उधम (2021)
सरदार उधम 2021 में भी जालियांवाला बाग हत्याकांड की भयावह कहानी और दर्दनाक दृश्य दिखाई गए हैं। फिल्म अभिनेता विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही शॉन स्कॉट, स्टीफन होगन, अमोल पाराशर, बनिता संधू और किर्स्टी एवर्टन सहायक भूमिकाओं में हैं। इस बायोग्राफिकल ड्रामा का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। इसकी पटकथा शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह ने लिखी है।