{"_id":"67e1e43c4202de347700bc65","slug":"oscars-winner-palestinian-director-attacked-updates-allegations-on-jewish-settlers-film-no-other-land-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oscars Winner Director Attacked: ऑस्कर विजेता फलस्तीनी निर्देशक पर यहूदी प्रवासियों का हमला, यरूशलम में अरेस्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Oscars Winner Director Attacked: ऑस्कर विजेता फलस्तीनी निर्देशक पर यहूदी प्रवासियों का हमला, यरूशलम में अरेस्ट
Tue, 25 Mar 2025 04:31 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 25 Mar 2025 04:31 AM IST
सार
Oscars Winner Director Attacked: ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'नो अदर लैंड' के फलस्तीनी सह-निर्देशक हमदान बलाल पर वेस्ट बैंक में बसने वाले यहूदियों ने हमला किया और इस्राइली सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं के अनुसार, हमले में बलाल घायल हो गए, और एंबुलेंस में इलाज के दौरान ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'नो अदर लैंड' के फलस्तीनी सह-निर्देशक हमदान बलाल पर वेस्ट बैंक में बसने वाले यहूदियों ने हमला किया और उन्हें सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी।
मौके पर मौजूद एक कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमदान बलाल के साथ कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बसने वाले इस्राइलियों ने मारपीट की, जिसके बाद इस्राइली सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 'सेंटर फॉर ज्यूइश नॉन वायलेंस' ने कहा कि दर्जनों बसने वालों ने मासाफर यट्टा क्षेत्र के सुसिया गांव पर हमला किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि बसने वाले इस्राइलियों ने हमदान बलाल पर हमला किया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। जब उन्हें एंबुलेंस में इलाज दिया जा रहा था, तभी सैनिकों ने उन्हें और एक अन्य फलस्तीनी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उनका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Gaza Crisis: इस्राइल पर यूएन ने लगाए गंभीर आरोप, हमले में कर्मचारी की मौत के बाद कहा- गाजा में कम करेंगे स्टाफ
'नो अदर लैंड' डॉक्यूमेंट्री में क्या है
इस साल सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के लिए ऑस्कर जीतने वाली 'नो अदर लैंड' फिल्म मासाफर यट्टा के निवासियों को संघर्ष को दर्शाती है। इस डॉक्यूमेंट्री में मासाफर यट्टा के निवासियों को इस्राइली सेना से अपने गांवों को बचाने की कोशिश करते दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री के दो फलस्तीनी सह-निर्देशक हमदान बलाल और बासेल अद्रा हैं, दोनों मासाफर यट्टा के निवासी हैं। डॉक्यूमेंट्री के दो इस्राइली निर्देशक युवाल अब्राहम और राचेल जोर हैं।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन