फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Lakshmi R Iyer slams Ravindra Jadeja for selfie culture in public places over twitter

एयरपोर्ट पर सेल्फी ले रहे थे रवींद्र जडेजा, फिल्ममेकर ने दे डाली ये नसीहत

Mon, 18 Sep 2017 01:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 18 Sep 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker Lakshmi R Iyer slams Ravindra Jadeja for selfie culture in public places over twitter
रवींद्र जडेजा
सेलिब्रिटी को अपने सामने देख फैंस सब कुछ भूलकर उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि इसके लिए कई बार आम जनता को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल ही में फिल्म मेकर लक्ष्मी आर अय्यर के साथ हुआ है। 
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान लक्ष्मी  ने बताया कि वो किसी काम के चलते दिल्ली से मुंबई गई थी और इसके तुरन्त बाद उन्हें चेन्नई जाने के लिए अपनी फ्लाइट पकड़नी थी। उन्होंने बताया उनकी कमर में दर्द था जिसके कारण वो काफी थकी हुई थी और उनकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। 
विज्ञापन


इसी कारण उन्होंने दो हफ्तों की छुट्टियां ली थी आराम करने के लिए लेकिन एयरपोर्ट पर उनके साथ जो कुछ हुआ वो काफी चौंकाने वाला था। लक्ष्मी ने बताया कि फैंस उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- सलमान खान से करन जौहर तक, इन स्टार्स ने पीएम मोदी को विश किया बर्थडे

वहीं क्रिकेटर रविंद्र जडेजा भी उस वक्त एयरपोर्ट पर थे फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले हो गए। जडेजा भी फैंस को सेल्फी देने लगे और फ्लाइट की लाइन में जडेजा उनके आगे थे जिस कारण उन्हें खराब तबीयत में कहीं ज्यादा परेशानी हो रही थी। 


उनका कहना है कि उनके साथ कईआम जनता को भी काफी परेशानी हो रही थी। लक्ष्मी का कहना है कि वो जानती हैं जडेजा काफी लोकप्रिय क्रिकेटर हैं लेकिन बाकी लोगों की फ्लाइट का समय बीता जा रहा था उन्हें ये बात समझनी चाहिए थी। 

पढ़ें- Emmy अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, मुड़-मुड़कर देखने को मजबूर हो गए लोग

ऐसे में सेलिब्रिटीज को पब्लिक प्लेस पर सेल्फी कल्चर को नहीं फैलाना चाहिए। उनके ऐसा करने के कई लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ता है। इसके लिए लक्ष्मी ने एक ट्वीट भी किया है।    
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed