'डेविड धवन से पांच साल से नहीं की बात'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदा एक जमाने में सुपर सितारे रहे हैं और उनके नखरे निर्माता-निर्देशकों ने खूब उठाए हैं। दर्शकों ने भी उन्हें सिर आंखों पर बैठाया है। लेकिन हाल के वर्षों में गोविंदा ऐसी खबरों में सामने आते रहे, जो उनकी इमेज से मेल नहीं खाती हैं।
परंतु अब गोविंदा ने तय कर लिया है कि अपने बारे में आने वाली उल्टी-सीधी बातों का खुद जवाब देंगे। हाल में मीडिया में उन्होंने स्वीकार किया कि उनके और निर्देशक डेविड धवन के बीच कुछ ऐसे मतभेद हैं जो आज तक खत्म नहीं हुए हैं।
गोविंदा ने माना है कि डेविड से उनके पिछले पांच साल से बातचीत बंद है। उल्लेखनीय है कि इस डायरेक्टर-ऐक्टर जोड़ी ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा शानदार फिल्में दी हैं। जिनमें शोला और शबनम, आंखें, राजा बाबू, कुली नंबर 1, जोड़ी नंबर वन और पार्टनर शामिल हैं।
अब कौन है नए जमाने का गोविंदा?
कोई नहीं जानता कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जो उनमें बातचीत बंद हो गई। गोविंदा कहते हैं, ‘मैं बात नहीं बढ़ाना चाहता। इसलिए इस बारे में बात नहीं करूंगा।’
वैसे गोविंदा डेविड धवन के ऐक्टर बेटे वरुण के लिए खुश हैं, जिन्हें कई लोग अगला गोविंदा कह रह हैं। गोविंदा कहते हैं, ‘वरुण को मेरी शुभकामनाएं हैं। लेकिन साथ ही रणवीर सिंह और कपिल शर्मा को भी मैं शुभकामनाएं देता हूं, जो पर्दे पर कॉमेडी अच्छा काम कर रहे हैं।’
इन बातों के साथ गोविंदा एक सवाल यह भी उठाते हैं, ‘क्या इन नए चेहरों में से किसी में भी मेरी तरह 165 फिल्में करने का माद्दा है?’ वाकई यह जायज सवाल है। फिलहाल तो कोई कॉमेडी हीरो गोविंदा के जैसा ‘नंबर वन’ नहीं दिखता।