फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film producer Swapna Patker arrested for obtaining fake PhD

कार्रवाई: फर्जी पीएचडी डिग्री को लेकर बाल ठाकरे की बायोपिक बनाने वाली निर्माता स्वप्ना पाटकर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Wed, 09 Jun 2021 11:29 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 09 Jun 2021 11:29 AM IST
सार

फिल्म निर्माता स्वप्ना पाटकर को क्लिनिकल फिजियोलॉजी में कथित तौर पर फर्जी पीएचडी डिग्री हासिल करने और यहां के एक अस्पताल में नौकरी पाने के लिए इसका इस्तेमाल करने के आरोप में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Film producer Swapna Patker arrested for obtaining fake PhD
स्वप्ना पाटकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता स्वप्ना पाटकर को क्लिनिकल फिजियोलॉजी में कथित तौर पर फर्जी पीएचडी डिग्री हासिल करने और यहां के एक अस्पताल में नौकरी पाने के लिए इसका इस्तेमाल करने के आरोप में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पाटकर (39) को मराठी फिल्म 'बालकाडु' के निर्माण के लिए जाना जाता है, जो शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक है, जो 2015 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ 26 मई को उपनगरीय मुंबई के बांद्रा थाना में आईपीसी की धारा 419 (भेष बदलकर धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी) और 468 (धोखाधड़ी के मकसद से जालसाजी) के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वह 2016 से बांद्रा (पश्चिम) में स्थित एक प्रमुख अस्पताल में नैदानिक मनोवैज्ञानिक के रूप में अभ्यास कर रही थीं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि 51 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता गुरदीप कौर सिंह ने अप्रैल में एक सीलबंद लिफाफे में पाटकर की पीएचडी डिग्री से संबंधित दस्तावेजों का एक सेट एक गुमनाम स्रोत से प्राप्त करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों के अनुसार, पाटकर का 2009 में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा जारी किया गया पीएचडी प्रमाणपत्र वास्तव में फर्जी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि कथित फर्जी डिग्री का इस्तेमाल कर पाटकर अस्पताल में मानद सलाहकार के रूप में नियुक्ति पाने में सफल रहीं और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले लोगों का इलाज करती थीं। उन्होंने बताया कि 26 मई को सिंह ने पाटकर के खिलाफ शिकायत के साथ बांद्रा पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed