Venus म्यूजिक के मालिक और मशहूर प्रोड्यूसर चंपक जैन का निधन, बॉलीवुड ने जताया दुख
मशहूर प्रोड्यूसर चंपक जैन का गुरुवार शाम 7 बजे निधन हो गया। वो 52 साल के थे। बाजीगर, खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, यस बॉस, मैं हूं ना जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले चंपक जैन वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स और यूनाइटेड 7 के मालिक थे। उनके निधन से बॉलीवुड को गहरा सदमा लगा है।
एबीपी न्यूज के मुताबिक चंपक जैन उस समय जुहू स्थित दफ्तर में एक मीटिंग में व्यस्त थे। उस मीटिंग में उनके भाई भी मौजूद थे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
चंपक जैन के निधन से बॉलवुड में शोक की लहर दौड़ गई। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'चंपक जैन जी के अचानक निधन की खबर को जानकर बेहद दुख हुआ. वे एक शानदार शख्सियत थे। उनके साथ मेरी काफी मधुर यादें रही हैं। रतन जी और गणेश जैन जी समेत वीनस परिवार के सभी लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।'
Really sad to know about the sudden demise of Champak Jain ji. He was such a noble soul . Had such fond memories of him. My condolences to the entire Venus family, Rattan Jain ji, Ganesh Jain ji 🙏RIP Champak sir.
— sonu sood (@SonuSood) October 31, 2019
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने लिखा, 'चंपक जैन की असामयिक मृत्यु के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। वह मेरे प्रिय मित्र थे। मेरे पास उनकी बहुत प्यारी यादें हैं। वह महान व्यक्ति थे। उनके पूरे परिवार को संवेदनाएं।'
Deeply saddened to hear about untimely death of Champak Jain.
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 31, 2019
He was a dear friend of mine. I have lot of fond memories of his. He was gem of person.
My heartfelt condolences to his family members and whole Venus group.#ChampakJain pic.twitter.com/lspz2DAVq2
अशोक पंड़ित ने ट्वीट किया- 'यह जानकर अत्यंत दुख हुआ कि हमारे मित्र चंपक जैन अब नहीं हैं। चंपक जी उस परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिनके पास Venus म्यूजिक कंपनी है, जिन्होंने सुपर हिट फिल्में भी बनाई हैं। एक महान इंसान। इंडस्ट्री उसे मिस करेगी। ओम् शांति!
सोनू निगम पर सोना मोहपात्रा ने लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे पति को फोन कर कहा कि...
Extremely sad to know that Our friend #ChampakJain is no more. Champak ji belongs to the family who own #Venus music company who have also produced super hit films. A great human being. Industry will miss him.
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) October 31, 2019
ओम् शांति ! pic.twitter.com/ZAWJvxFI0B