अजहर को देखने के लिए करना होगा इंतजार
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के विवादास्पद जीवन पर बनने जा रही फिल्म फिलहाल लटक गई है। एकता कपूर ने फिल्म निर्माण के अधिकार खरीदे हैं और कुणाल देशमुख इसे डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इमरान हाशमी को फिल्म में अजहर के रोल में लेने की बात हुई है। परंतु जानकारों के अनुसार फिलहाल फिल्म को लेकर सारा काम रुका हुआ है। सूत्रों के अनुसार स्क्रिप्ट को लेकर भी राइटर रजत अरोड़ा और डायरेक्टर कुणाल देशमुख के बीच कुछ मतभेद हैं।
अजहर पर है और रिसर्च की जरूरत
एकता कपूर ने तय कर दीं डेडलाइन
हालांकि सूत्रों के मुताबिक कुणाल से नाराज निर्माता एकता कपूर ने एक डेडलाइन तय कर दी है और उनसे कहा है कि इस तारीख तक काम शुरू हो जाना चाहिए। उधर, कुणाल का कहना है कि जब ‘राजा नटवरलाल’ पूरी हो जाएगी तब वह एकता से मिल कर फिल्म के विषय में खुद बात करेंगे।