'सिर्फ वयस्क' देख सकेंगे रानी मुखर्जी को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी मुखर्जी की आगामी फिल्म 'मर्दानी' को सेंसर बोर्ड द्वारा 'ए' प्रमाणपत्र दिया गया है। यानी अब इस फिल्म को सिर्फ वयस्क ही देख पाएंगे। साथ ही यह फिल्म यशराज बैनर तले बनने वाली पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसे 'ए' प्रमाणपत्र मिला हो।
एक सूत्र के अनुसार, "फिल्म बच्चों के अवैध व्यापार और वेश्यावृत्ति पर आधारित है । इसी के चलते फिल्म को 'ए' प्रमाणपत्र दिया गया है।" वहीं अभी तक यशराज फिल्म्स ने भी अभी तक इसके लिए फिर से प्रमाणीकरण के लिए अर्जी नहीं दी है।"
गालियों की वजह भी?
सूत्र ने आगे कहा कि फिल्म में कुछ निर्वस्त्रता वाले और गाली गलौज वाले दृश्य भी शामिल हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है, "हालाँकि अभी तक यह दृश्य सिर्फ म्यूट किये गए हैं लेकिन सेंसर बोर्ड ने इन्हे हटाने के लिए कहा है।"
प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म, जिसमें रानी मुखर्जी और ताहिर राज भसीन ने मुख्य भूमिका निभाई है 22 अगस्त को रिलीज होगी।