'हिचकी' फ्लॉप होने के बाद भी आखिर क्यों खुश हैं फिल्म के डायरेक्टर, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा का कहना है कि वह अपनी फिल्म ‘हिचकी’ को टीवी दर्शकों से मिले प्यार से बहुत खुश हैं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म हाल ही में ‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित हुई। ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियेंस रिसर्च काउंसिल’ (बीएआरसी) के अस्तित्व में आने के बाद यह पहली महिला केंद्रित फिल्म है जिसे सबसे अधिक दर्शकों ने देखा।
मल्होत्रा ने एक बयान में कहा ‘हिचकी’ के साथ कई पहलू जुडे़ थे, यह महिला केंद्रित फिल्म थी। यह एक ऐसे सिंड्रोम पर आधारित थी जिसको लेकर ज्यादा लोग जागरूक नहीं थे और रानी भी मां बनने के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही थी।’
उन्होंने आगे कहा 'मुझे आदित्य चोपड़ा, रानी और मनीष शर्मा और साथ ही पूरी टीम को विश्वास था कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है। यह खुशी की बात है कि दर्शकों ने इसे पसंद किया। यह और भी सुखद है कि टेलीविजन पर ढेर सारे दर्शकों ने इसे देखा।