बॉलीवुड में इरफान खान जैसे अभिनेता भी हुए रिप्लेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरा फेरी' सिरीज़ की तीसरी फ़िल्म 'हेरा फेरी 3' में इरफ़ान ख़ान 'लवेबल' डॉन का किरदार निभाने वाले थे। उन्होंने इस फ़िल्म के लिए ऑडियो विजुअल भी शूट किया था पर वो फ़िल्म से गायब हैं।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया की इरफ़ान ख़ान को डेट्स को लेकर दिक्कत आ रही थी। अब ये किरदार केके मेनन करेंगे। निर्देशक नीरज वोरा ने बीबीसी से कहा "हम फ़िल्म में इरफ़ान ख़ान को चाहते थे पर उनकी डेट्स मैच नहीं हो रही थी। हम फ़िल्म को 18 दिसंबर को रिलीज़ करना चाहते हैं, इसलिए उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना पड़ा।"
'हेरा फेरी 3' के कलाकार हुए फाइनल
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि "हमें इस किरदार के लिए इंटेंस और अग्रेसिव अभिनेता चाहिए था। मैंने केके मेनन को 'बेबी' में देखा और उनके परफॉरमेंस से प्रभावित था। मैंने तय किया कि केके ही इस किरदार के साथ न्याय कर पाएंगे।"
नीरज वोरा इस फ़िल्म के लेखक भी हैं। उन्होंने कहा, "ये किरदार गंभीर भी है और हंसमुख भी। केके मेनन दर्शकों को इस इस किरदार से चौंकाएंगे।" हेरा फेरी 3 में मुख्य भूमिकाओं में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, परेश रावल और सुनील शेट्टी भी नज़र आएंगे।