फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film director Anand L Rai ready to make his OTT debut with a romance-drama Show

Aanand L Rai: ओटीटी डेब्यू करने को तैयार निर्देशक आनंद एल राय, लाएंगे नई रोमांस-ड्रामा सीरीज

Mon, 11 Mar 2024 01:03 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 01:03 PM IST
सार

राय बोले कि ओटीटी पर लोग मिस्ट्री और थ्रिलर सीरीज अच्छी बना रहे, लेकिन मैं चाहूंगा कि इससे भी हटकर नया किया जाए। कुछ ऐसा जो अभी तक नहीं बनाया गया हो।

विज्ञापन
film director Anand L Rai ready to make his OTT debut with a romance-drama Show
anand l rai - फोटो : social media

विस्तार


विज्ञापन
फिल्मकार आनंद एल. राय ने बाॅलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इनमें ‘तनु वेड्स मनु’ से लेकर ‘रांझणा’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। अब राय कुछ नया करने जा रहे हैं। आखिर ये क्या नया हो सकता है, यह जानने के लिए आपको पढ़नी होगी यह खबर।

करना है कुछ नया
आनंद ने हमेशा ही इंडस्ट्री में कुछ नया करने का सोचा है। फिल्म और कहानियों को लेकर उनकी नई सोच से दर्शक बखूबी वाकिफ हैं। खबर है कि अब आनंद ओटीटी में भी कुछ नया कर सकते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया, 'ओटीटी पर लोग मिस्ट्री और थ्रिलर जाॅन्र में अच्छा कर रहे हैं, लेकिन मैं चाहूंगा कि इससे भी हटकर नया किया जाए। कुछ ऐसा जो अभी तक नहीं बनाया गया हो।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  इन सितारों ने किरदार के लिए किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
विज्ञापन
विज्ञापन



लव एंड ड्रामा
तो यह नई सीरीज क्या कोई लव और ड्रामा हो सकती है? इस बारे में राय ने बताया, ‘मेरी पहली सीरीज लव और ड्रामा पर आधारित होगी। हालांकि, इसके बारे में अभी आपको ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि इस साल यह सीरीज आ सकती है। अभी इससे जुड़ी चीजों को फाइनल किया जा रहा है। जैसा ही सबकुछ तय हो जाएगा, आपको जानकारी दी जाएगी।’ गौरतलब है कि हाल ही में राय एक अवाॅर्ड समारोह में जूरी मेंबर के तौर पर भी नजर आए।

यह भी पढ़ें:  इलक दिखला जा 11 जीतने के बाद पटना रवाना हुईं मनीषा



पूरे साल हैं व्यस्त
इस ओटीटी प्रोजेक्ट के अलावा भी राय इस साल काफी बिजी हैं। वह फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता धनुष के साथ दोबारा काम कर रहे हैं। धनुष उनके साथ ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ में काम कर चुके हैं। हाल ही में आई राय की मराठी फिल्म ‘झिम्मा 2’ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। यह पिछले साल की एक बड़ी हिट रही है। दूसरी भाषाओं में इसे डब करने के बारे राय ने कहा था कि यह एक कठिन काम होता है। कई बार आप ओरिजिनल फिल्म के साथ न्याय नहीं कर पाते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed