फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Baby John Actor Varun Dhawan With Wife Natasha Dalal Daughter Lara Go To New Year Vacation

Varun Dhawan: बेबी जॉन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चिंता से दूर, वरुण धवन पत्नी-बेटी संग कहां चले?

Sat, 28 Dec 2024 01:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 28 Dec 2024 01:07 PM IST
सार

वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है। इस बात का अहसास एक्टर वरुण को भी है, लेकिन वह इस चिंता से दूर अपनी पत्नी और बेटी संग एयरपोर्ट पर कहीं जाते हुए देखे गए? 
 

विज्ञापन
Film Baby John Actor Varun Dhawan With Wife Natasha Dalal Daughter Lara Go To New Year Vacation
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

विस्तार

वरुण धवन को अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ से काफी उम्मीद थी। साउथ की हिट फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक होने के बाजवूद दर्शकों को वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ पसंद नहीं आई। खुद अभिनेता को भी इस बात का पता है। लेकिन वह इस स्ट्रेस से दूर जाना चाहते हैं। यही कारण है कि हाल ही में पत्नी और बेटी संग वरुण को एयरपोर्ट पर देखा गया। वरुण एयरपोर्ट काफी कूल नजर आए।

विज्ञापन

Film Baby John Actor Varun Dhawan With Wife Natasha Dalal Daughter Lara Go To New Year Vacation
वरुण धवन पत्नी नताशा और बेटी लारा संग एयरपोर्ट पर देखे गए - फोटो : इंस्टाग्राम

पत्नी नताशा संग छुट्टियों पर निकले 
वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा और बेटी लारा के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे हैं, इसलिए उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया है। फिल्म ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन के कारण वरुण को परिवार के साथ क्ववालिटी टाइम नहीं मिला, इसलिए वह नया साल अपने परिवार के साथ शुरू करना चाहते हैं। इसके बाद वह फिर फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

Year Ender 2024: दीपिका से लेकर प्रभास तक, इस साल चर्चा में रहे ये 10 सितारे, टॉप पर है इस अभिनेत्री का नाम 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी लारा की झलक भी दिखी 
एयरपोर्ट पर वरुण की पत्नी नताशा, बेटी लारा को गोद में लिए नजर आईं। यह पहली बार है जो लारा को इस तरह पब्लिकली वरुण और तनाशा लेकर आए हैं। इससे पहले इंस्टाग्राम पर जितनी भी लारा की तस्वीरें साझा हुई हैं, उनमें वरुण ने बेटी का फेस छुपा रखा है। लेकिन पहली बार एयरपोर्ट पर वरुण की बेटी की झलक देने को मिली। 

Badshah Honey Singh Dispute: हनी सिंह के मुंह खोलते ही घबराए बादशाह? विवाद के बीच उठाया ये बड़ा कदम 

विज्ञापन

Film Baby John Actor Varun Dhawan With Wife Natasha Dalal Daughter Lara Go To New Year Vacation
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने ही बन जाते हैं क्रिटिक 
फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर क्रिटिक्स के भी अलग-अलग रिव्यू आ रहे हैं। लेकिन वरुण के घर में ही उनके क्रिटिक मौजूद हैं। हाल ही में वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी कोई फिल्म फ्लॉप होती है तो घर पर उनके भाई रोहित उनकी अच्छी खासी क्लास लेते हैं। वरुण कहते हैं, ‘भाई, मेरी फिल्म के सोशल मीडिया रिव्यू, कमेंट पढ़कर सुनाते हैं।’ इसी तरह पिता और डायरेक्टर डेविड धवन भी वरुण के सबसे बड़े क्रिटिक हैं। वह वरुण को हमेशा सच्चाई से वाकिफ कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed