फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ferrari ki Sawaari director Rajesh Mapuskar arrested

घरेलु हिंसा में बॉलीवुड निर्देशक गिरफ्तार, पढ़िए पूरा मामला

Fri, 06 Nov 2015 09:56 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
Ferrari ki Sawaari director Rajesh Mapuskar arrested

पिता-पुत्र की शानदार कहानी पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'फरारी की सवारी' के निर्देशक राजेश मपुस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेश ने 'मुन्नाभाई सिरीज' और 3 'इडियट्स' में राजकुमारी हीरानी के असिस्टेंट भी रहे हैं।

विज्ञापन


बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक राजेश मपुस्कर की पत्नी निशा ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। खबर के अनुसार मुंबई डिंडोशी पुलिस ने उन्हें आईपीसी की धारा 465, 468, 471 और 498 अ के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डिंडोशी पुलिस के वरिष्ठ इंस्पेक्टर अविनाश सावंत से एक अखबार से हुई बातचीत में इसकी पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक राजेश मपुस्कर को फिलहाल पुलिस कस्टडी में रखा गया है। जल्द ही उन्हें न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Ferrari ki Sawaari director Rajesh Mapuskar arrested

बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक फिल्म निर्देशक राजेश मपुस्कर की पत्नी निशा ने आरोप लगाया है कि उनके पति खुद ओबेरॉय वुड्स के आलीशान फ्लैट में रहते हैं, जिसके लिए वह 65,000 रुपए किराया चुकाते हैं। लेकिन वह जिस अपार्टमेंट में दोनों बच्चों के साथ रहती हैं, उसका किराया नहीं चुकाते।

यही नहीं, उनका कहना है कि राजेश मपुस्कर असिस्टेंट अनिल नायडू की पत्नी महीप ढिल्लन से अफेयर में हैं। इसी चक्कर में राजेश ने पहले उन पर आत्‍महत्या की कोशिश की फर्जी खबर फैलाकर जबरन उन्हें तीन महीने के पागलखाने भेज दिया था।

गौरतलब है कि लंबे समय तक राजकुमार हीरानी के साथ काम करने के बाद फरारी की सवारी में स्वतंत्र निर्देशन किया था। इसमें अनिल नायडू उनके असिस्टेंट थे। निशा का कहना है कि राजेश ने अनिल को इसीलिए अपना असिस्टेंट बनाया था ताकि वह उनकी पत्नी के करीब रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed