फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   female against aamir khan nude poster

आमिर के न्यूड पोस्टर से औरतें हुईं नाराज

Thu, 07 Aug 2014 03:34 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
female against aamir khan nude poster

लगता है कि आमिर खान को इस बार अपनी अगली फिल्म पीके को प्रमोट करने वाली रणनीति भारी पड़ने वाली है। आमिर फिल्म के पोस्टर में नग्न खड़े हैं और उनके हाथों में केवल टेप रिकॉर्डर है, जिससे वे खुद को थोड़ा सा ढंके हुए हैं। आमिर ने फिल्म को प्रमोट कराने के लिए मुंबई के कुछ थियेटरों में अपने ये कट आउट लगवाए थे, जिससे लोगों का ध्यान इसकी तरफ आकर्षित हो। आमिर के कटआउट बोलते हुए हैं जिनमें आमिर भोजपुरी में कह रहे हैं कि ऐसे क्या टुकुर टुकर देख रहे हो। क्या मुझे पहले देखा नहीं। लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ता दिख रहा है। इन थियेटरों में जाने वाली महिलाएं आमिर के नग्न कटआउट देख कर बड़ा ही असहज महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन

पुलिस से कर दी है शिकायत

female against aamir khan nude poster

पता चला है कि कुछ महिलाओ  ने मुंबई के गेटी गैलेक्सी थियेटर में ऐसे कट आउट देख कर बीते दिनों बांद्रा पुलिस से शिकायत की और कहा कि सार्वजनिक जगह पर ऐसा पोस्टर या कट आउट महिलाओं का अपमान है। उन्होंने पुलिस से कहा कि यह ‘अश्लील’ है। साफ है कि भद्रजनों को लग रहा है कि आमिर अपने इस पोस्टर से अश्लीलता फैला रहे हैं। महिलाओं ने पुलिस से मांग की कि ऐसे पोस्टर सभी जगहों से हटा लिए जाने चाहिए। पुलिस ने बाकी जगहों पर तो कार्रवाई नहीं की मगर महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थियेटर मालिक से कहा कि वह ये कट आउट हटा ले। थियेटर मालिक के पास पुलिस की बात मानने के सिवा कोई रास्ता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्या जरूरत पड़ी?

female against aamir khan nude poster

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस थियेटर के मालिक मनोज देसाई ने भी महिलाओं द्वारा आमिर के पोस्टर के विरोध की पुष्टि की है। उन्होंने माना कि पुलिस ने उनसे आमिर का स्टैंडी हटा लेने का कहा और वे इंकार नहीं कर सके। देसाई का कहना है कि मैं नहीं चाहता था कि किसी तरह की बात बढ़े। देसाई के अनुसार, ‘मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आमिर खान जैसे स्टार को पब्लिसिटी के लिए यह हथकंडा अपनाने की क्या जरूरत पड़ी?’ इस थियेटर मालिक ने कहा कि मैंने खुद अपनी आंखों से देखा है कि अगर किसी महिला की नजर गलती से भी आमिर के पोस्टर या कट आउट पर पड़ जाती है तो वह अपनी नजरें फेर लेती है।

विज्ञापन

विरोध के साथ मजाक भी

female against aamir khan nude poster

साफ है कि वह किसी भी तरह से पोस्टर के आगे खुद को सहज नहीं महसूस करती हैं। पीके का यह पोस्टर रिलीज होने के बाद से कई जगहों पर आमिर का विरोध हो रहा है और सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भी वह मजाक का विषय बन गए हैं। कानपुर और इंदौर में उनके खिलाफ पुलिस और अदालत में शिकायत तक दर्ज हो चुकी है। फिलहाल आमिर खान और उनकी फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस पूरे मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। पीके पर विरोध के सा‌थ इस पोस्टर पर चुटकुलों भी बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed