फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   farzi actor shahid kapoor to reunite with aman gill for his next real life based movie

Shahid Kapoor: असल जिंदगी पर आधारित फिल्म करने जा रहे हैं शाहिद कपूर, 'जर्सी' के प्रोड्यूसर संग मिलाया हाथ

Mon, 13 Feb 2023 06:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 13 Feb 2023 06:59 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद कपूर और अमन गिल एकबार फिर एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। यह फिल्म असल जिंदगी की किसी कहानी पर आधारित होगी।

विज्ञापन
farzi actor shahid kapoor to reunite with aman gill for his next real life based movie
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी बीते 10 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस सीरीज के जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। इस सीरीज में अभिनेता के डायलॉग्स, लुक्स और स्टाइल सभी कुछ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लेकिन इस सीरीज को उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिली है। हालांकि अब शाहिद कपूर ने एक दूसरी फिल्म के लिए जर्सी के प्रोड्यूसर अमन गिल के साथ हाथ मिला लिया है। 

विज्ञापन

farzi actor shahid kapoor to reunite with aman gill for his next real life based movie
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद कपूर और अमन गिल एकबार फिर एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। यह फिल्म असल जिंदगी की किसी कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने प्री-प्रोडक्शन पर काम करना शुरू कर दिया है। फिलहाल तो फिल्म से जुड़ी सिर्फ इतनी ही जानकारी सामने आ पाई है। अभी इस बारे में न तो शाहिद कपूर ने कुछ कहा और न ही मेकर्स ने।


इसे भी पढ़ें- Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी पठान की रफ्तार, 20वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

farzi actor shahid kapoor to reunite with aman gill for his next real life based movie
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के अलावा शाहिद कपूर की वेब सीरीज की फर्जी की बात करें तो इसमें शाहिद के अलावा विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। इस सीरीज में शाहिद नकली नोटों के आर्टिस्ट बने हैं और उनका मुकाबला विजय सेतुपति के साथ हो रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं इस सीरीज से द फैमिली मैन का भी कनेक्शन सामने आया है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि द फैमिली मैन का सीजन 3 भी इसी साल रिलीज हो सकता है। 

विज्ञापन

farzi actor shahid kapoor to reunite with aman gill for his next real life based movie
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर के पास पाइपलाइन में अली अब्बास जफर की ब्लडी डैडी भी है। बता दें कि ब्लडी डैडी 2011 की फ्रांसीसी फिल्म 'निट ब्लैंच' (स्लीपलेस नाइट) का ऑफिशियल अडैप्शन है। एक इंटरव्यू के दौरान अली अब्बास ने कहा था कि अपने करियर में पहली बार शाहिद को एक अलग तरह की एक्शन शैली में देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed