फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farhan Akhtar starrer sports biopic Bhaag Milkha Bhaag re releases in sign language in Mumbai

Farhan Akhtar: फरहान की 'भाग मिल्खा भाग' को साइन लैंग्वेज में किया गया री-रिलीज, अभिनेता ने साझा किया अनुभव

Fri, 28 Jul 2023 06:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 28 Jul 2023 06:54 PM IST
सार

फरहान अख्तर की फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ ओलंपिक एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित बायोपिक थी। हाल ही में, फिल्म की रिलीज को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए भाग मिल्खा भाग के निर्माताओं ने फिल्म को भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया है। 

विज्ञापन
Farhan Akhtar starrer sports biopic Bhaag Milkha Bhaag re releases in sign language in Mumbai
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरहान अख्तर की फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ ओलंपिक एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित बायोपिक थी। हाल ही में, फिल्म की रिलीज को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए भाग मिल्खा भाग के निर्माताओं ने फिल्म को भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया है।  श्रवण बाधित लोगों के लिए मुंबई में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जहां कलाकार और मेकर्स मौजूद थे।

विज्ञापन

(आईएसएल)  में फिर से की गई फिल्म की स्क्रीनिंग
भाग मिल्खा भाग में 'फ्लाइंग सिख' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फरहान अख्तर ने 28 जुलाई को इंस्टाग्राम पर श्रवण बाधित लोगों के लिए आयोजित फिल्म की स्क्रीनिंग की तस्वीरें साझा कीं। साथी कलाकार दिव्या दत्ता , निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा और मिल्खा सिंह की बेटी सोनिया मिल्खा सिंह भी मुंबई में स्क्रीनिंग में शामिल हुए हैं। फरहान ने पोस्ट के कैप्शन में सांकेतिक भाषा में फिल्म की दोबारा रिलीज की जानकारी साझा की है।

View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

विज्ञापन
विज्ञापन

फरहान ने साझा किया नोट
उन्होंने लिखा, ‘फिल्म में मिल्खा जी की कहानी के एक दशक का जश्न मनाने के लिए और सुनने में अक्षम लोगों के लिए मुंबई में एक स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। भारतीय सांकेतिक भाषा संगठन (आईएसएल), वायाकॉम 18 और भारती मेहरा ने महीनों तक काम किया है और सांकेतिक भाषा में भाग मिल्खा भाग का एक  फिल्म बनाया है। वहां उपस्थित होना मेरे लिए काफी सम्मान की बात थी। इसका समर्थन करने और देश भर में 30 से अधिक स्क्रीनों पर सांकेतिक भाषा के साथ फिल्म को फिर से रिलीज करने के लिए सभी को धन्यवाद।’

Huma Qureshi: अभिनेताओं के मुकाबले उम्रवाद से अधिक जूझती हैं अभिनेत्रियां, कलाकारों के संघर्ष पर बोलीं हुमा

विज्ञापन

यूजर्स ने लुटाया प्यार
अभिनेता की इस पोस्ट पर फैंस भी जबर्दस्त रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेहतरीन फिल्म। एक बार फिर यादें ताजा हो गई।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘एक महान इंसान को फिल्म में बखूबी चित्रित किया गया है।’ एक और यूजर ने कहा, ‘महान व्यक्ति को मेरी तरफ से श्रद्धांजलि।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed