Huma Qureshi: अभिनेताओं के मुकाबले उम्रवाद से अधिक जूझती हैं अभिनेत्रियां, कलाकारों के संघर्ष पर बोलीं हुमा
हुमा कुरैशी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेताओं के मुकाबले अभिनेत्रियों के लिए ज्यादा संघर्ष है और वे उम्रवाद से भी पुरुष कलाकारों की तुलना में अधिक जूझती हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बीच उन्होंने उम्र को लेकर फिल्म इंडस्ट्री की धारणा पर और खासकर अभिनेत्रियों के संबंध में खुलकर बात की है। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान हुमा ने इस बारे में बात की कि कैसे इंडस्ट्री में अभिनेत्रियां बढ़ती उम्र के साथ अपने पैर जमाने के लिए जूझती हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में अभिनेताओं से ज्यादा अभिनेत्रियों पर उम्रवाद की यह भावना हावी रहती है।
अभिनेत्री का कहना है कि लोगों को यह एहसास होना चाहिए कि महिलाएं कोई वस्तु या ऐसी चीज नहीं हैं, जिसकी शेल्फ लाइफ काफी लंबी हो। अभिनेत्री ने कहा कि यह बेहद कामुकतापूर्ण है। हुमा ने यह भी कहा कि कलाकार के रूप में हर गुजरते साल के साथ वे बेहतर होते जाते हैं और खुद के एक बेहतर संस्करण में तब्दील होते हुए आगे बढ़ते हैं और इसे इसी तरह देखा जाना चाहिए।
Haryanvi Singer: हरियाणा की इन सिंगर के आगे फीका है सपना चौधरी का चार्म, खूबसूरती देख आप 'क्वीन' को भूल जाएंगे
काम और जीवन में संतुलन बनाने के बारे में बात करते हुए हुमा ने कहा कि वह अपने पेशे को नौ से पांच बजे वाली नौकरी की तरह मानती हैं। वह जाती हैं, काम करती हैं, वापस आती हैं और फिर यह उनका समय होता है, जिसे वह अपने दोस्तों, अपने परिवार और अपने प्रियजनों के साथ बिताना पसंद करती हैं। वह अपने जन्मदिन पर शूटिंग न करने की कोशिश करती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह पूरे साल काम करती हैं, इसलिए जन्मदिन, नए साल, कुछ खास दिनों पर वह जितना संभव हो, उतना काम न करने की कोशिश करती हैं।
Tv Actress: रुबीना से लेकर दिव्यांका तक ये एक्ट्रेस हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल
वहीं बात करें अभिनेत्री के फिल्मी करियर की तो आखिरी बार हुमा को फिल्म 'तरला' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने लोकप्रिय टीवी शेफ तरला दलाल की भूमिका निभाई थी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है।
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आई थीं जया बच्चन, बेटी ने किया खुलासा