फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan shared a video from Mannat wishing dunki actor Shah Rukh Khan on his birthday

Shah Rukh Khan: फराह खान ने किंग खान को स्पेशल अंदाज में किया बर्थडे विश, स्पेशल नोट लिख कही यह बात

Thu, 02 Nov 2023 10:21 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 02 Nov 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
Farah Khan shared a video from Mannat wishing dunki actor Shah Rukh Khan on his birthday
फराह खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह यानी शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहें हैं। किंग खान के अभिनय के फैंस ही नहीं, सेलेब्स भी दीवाने हैं। अभिनेता ने अपना जन्मदिन मन्नत के बाहर अपने फैंस के साथ मुलाकात कर मनाया। दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान उनके साथ निर्देशक फराह खान भी मन्नत में मौजूद रहीं। फराह खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर जन्मदिन की बधाई दी, जिसमें शाहरुख खान अपने फैंस से मिलने के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, निर्देशक ने वीडियो के साथ पठान अभिनेता के लिए एक स्पेशल जन्मदिन नोट भी लिखा।
विज्ञापन


शाहरुख खान की वीडियो की पोस्ट
निर्देशक फराह खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहरुख खान का वीडियो साझा किया है। वीडियो में अभिनेता अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो देर रात शाहरूख खान को बधाई देने के लिए मन्नत के बाहर एकत्र हुए थे। निर्देशक द्वारा साझा की गई वीडियो में किंग खान खुशी से फैंस की ओर हाथ हिलाते और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शाहरुख ने कहा फैंस को शुक्रिया, लिखा खास नोट
विज्ञापन
विज्ञापन


फराह ने स्पेशल नोट लिख दी बधाई
वहीं, अभिनेता के फैंस की भारी भीड़ शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही थी। फराह खान ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "क्या आप आज रात अच्छा महसूस कर सकते हैं? जन्मदिन मुबारक हो एसआरके" निर्देशक के इस पोस्ट पर यूजर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान ने इस साल दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में 'पठान' और 'जवान' दी हैं। वहीं, अब अभिनेता  निर्देशक राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी हैं। सिनेमाघरों में 'डंकी' को 22 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। वहीं, किंग खान सलमान खान की 'टाइगर 3' में भी कैमियो करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Javed Akhtar: इस्राइल की निंदा करने पर जावेद अख्तर की हुई आलोचना, एक्स पर गीतकार और यूजर के बीच हुई तीखी बहस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed