फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Faraaz: Delhi High Court refuses to put stay on the release of hansal mehta film

Faraaz: हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' पर नहीं लगेगी रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Sat, 15 Oct 2022 01:59 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 15 Oct 2022 01:59 AM IST
सार

यह फिल्म साल 2016 में बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले पर आधारित है, जिसमें वादी की बेटियों का निधन हो गया था।

विज्ञापन
Faraaz: Delhi High Court refuses to put stay on the release of hansal mehta film
फराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को फिल्म 'फराज' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हाई कोर्ट इससे इनकार करते हुए कहा कि, 'यह कोई प्रथम दृष्टया मामला नहीं है और लोगों को इससे कोई व्यक्तिगत नुकसान नहीं हुआ है।'

विज्ञापन

दरअसल, यह फिल्म साल 2016 में बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले पर आधारित है, जिसमें वादी की बेटियों का निधन हो गया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में  2016 में हुए इन आतंकवादी हमलों पर आधारित हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने संबंधी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी है। फिल्म पर रोक लगाने के लिए इन हमलों का शिकार हुई लड़कियों की माताओं ने याचिका दायर की थी। लेकिन इस याचिका को खारिज करते हुए अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक का पूर्व का आदेश भी वापस ले लिया है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में गुम हुए अब्दु रॉजिक, परेशान घरवालों का ढूंढ-ढूंढकर हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

होली आर्टिसन कैफे पर हमले की शिकार दो लड़कियों की माताओं ने निर्देशक हंसल मेहता एवं अन्य के खिलाफ अर्जी दायर की थी। अर्जी दायर करते हुए फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की थी कि 'फराज' के जरिए उनकी बेटियों को 'खराब परिप्रेक्ष्य' में दर्शाया जाएगा।  इसके कारण न केवल उनकी मानसिक पीड़ा फिर से सामने आएगी, बल्कि मृतकों की निजता के अधिकारों का उल्लंघन भी होगा।

विज्ञापन

अपने 33 पन्नों के आदेश में न्यायाधीश नीना बंसल कृष्णा ने कहा कि, 'मृतका की निजता का अधिकार उनकी माताओं को विरासत में नहीं मिल सकता है।' 
Ram Setu Game: फिल्म से पहले एनिमेटिड अंदाज में सामने आई 'राम सेतु' की झलक, गेमिंग में भी दिखेगा अक्षय का जलवा 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed