फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fans were surprised to see the changed look of Amrita Prakash who played the role of chutki in film vivah

Amrita Prakash: फिल्म विवाह की 'छुटकी' का बदला लुक देख हैरान हुए फैंस, ग्लैमरस अंदाज में पोज करती दिखीं एक्ट्रेस

Thu, 13 Jan 2022 09:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 13 Jan 2022 09:21 PM IST
सार

फिल्म में अमृता राव की छोटी बहन छुटकी का किरदार निभाने वाली अमृता प्रकाश के बदले हुए लुक को देख फैंस भी काफी हैरान रह गए हैं। हाल ही में सामने आई अमृता प्रकाश की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 
 

विज्ञापन
Fans were surprised to see the changed look of Amrita Prakash who played the role of chutki in film vivah
अमृता प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री अमृता राव स्टारर फिल्म विवाह आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहिद की मासूमियत को लोगों ने जितना सराहा, उतना ही अमृता की सादगी ने लोगों का दिल छू लिया। फिल्म में शाहिद और अमृता के किरदारों को तो लोगों ने पसंद किया ही, लेकिन उनके साथ नजर आईं अमृता प्रकाश के किरदार ने भी सबका दिल जीत लिया।

विज्ञापन

फिल्म में अमृता राव की छोटी बहन छुटकी का किरदार निभाने वाली अमृता प्रकाश ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के कारण सभी से प्रशंसा हासिल की। इस फिल्म को रिलीज हुए 15 साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में इन 15 सालों में फिल्म के सभी कलाकारों में कई बदलाव देखने को मिले। लेकिन सबसे ज्यादा बदलाव अमृता बहन की बहन छुटकी यानी अमृता प्रकाश के लुक में देखने को मिला। अमृता के इस बदले हुए लुक को देख फैंस भी काफी हैरान रह गए हैं। हाल ही में सामने आई अमृता प्रकाश की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 

विज्ञापन

Fans were surprised to see the changed look of Amrita Prakash who played the role of chutki in film vivah
अमृता प्रकाश - फोटो : Instagram

इन फोटोज में अमृता का ग्लैमरस अंदाज देख फैंस भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं। साथ ही इंटरनेट पर यह तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो रही है। सामने इन तस्वीरों में अमृता बेहद खूबसूरत और गॉर्जस दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में से कुछ में वह बैकलेस आउटफिट में पोज करती नजर आ रही हैं तो वहीं किसी तस्वीर में टू पीस ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। 

Fans were surprised to see the changed look of Amrita Prakash who played the role of chutki in film vivah
अमृता प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता के इस लुक को देख उनके फैंस भी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके इस लुक को देख एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा यकीन नहीं होता आप पूरी बदल गई हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, क्या यह वही छुटकी है।

 

विज्ञापन

Fans were surprised to see the changed look of Amrita Prakash who played the role of chutki in film vivah
अमृता प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता प्रकाश ने साल 2003 में ‘कोई मेरे दिल में है’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह फिल्म विवाह में नजर आईं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने लोगों के दिल में अपनी खास जगह बना ली। इसके बाद वह फिल्म ‘एक विवाह ऐसा भी’ और ‘तुम बिन मिली’ में अहम किरदार निभाती दिखाई दीं। फिल्मों के अलावा अमृता टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed