जर्मनी में रणवीर सिंह के साथ हुई चोरी, जानिए कौन है गुनहगार
रणवीर ने जर्मनी में Daimaou Kosaka से मुलाकात की है। ये वहीं फेमस सिंगर हैं जिन्होंने 'पेन-पाइएप्पल-एप्पल-पेन' वाला फेमस गाना गाया था। ये गाना आते ही वायरल हो गया था और इसके अजबी बोल के बावजूद लोगों ने इसे पसंद किया था।
रणवीर के कपड़े इन्हीं फेमस सिंगर ने चुराए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर Pikotaro के साथ एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है, 'इन्होंने मेरे कपड़े चुरा लिए।' रणवीर अपने अलग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं वहीं Daimaou Kosaka भी काफी फंकी कपड़े पहनते हैं। इसलिए रणवीर ने उनपर ये इल्जाम लगाया है।
This guy stole my outfit ! 🤣 @pikotaro_ppap_official #UCLfinal @ten_sports
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
फिल्मों की बात करें तो रणवीर फिलहाल संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें शूटिंग के दौरान सिर में चोट भी लगी थी जिसके बाद से रणवीर ब्रेक पर हैं। इसके अलावा वो जल्द ही आलिया भट्ट के साथ जोया अख्तर की फिल्म 'गुल्ली ब्वॉय' की शूटिंग शुरू करेंगे।