AP Dhillon: हादसे का शिकार हुए सिंगर एपी ढिल्लन! फैंस मांग रहे सलामती की दुआएं
मशहरू सिंगर और रैपर एपी ढिल्लन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सिंगर को गंभीर चोटें आई हैं, इसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। अपने चहेते सिंगर को यूं तकलीफ में देख फैंस परेशान हैं और एपी ढिल्लन की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। साथ ही लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर एपी ढिल्लन जख्मी कैसे हुए!
इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर
एपी ढिल्लन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर जख्मी हालत में नजर आ रहे हैं। हालांकि, सिंगर को इतनी गंभीर चोट कैसे आईं, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए सिर्फ इतनी जानकारी दी है कि इंटरनेशनल टूर के दौरान उन्हें गंभीर चोट आई हैं। इसकी वजह से लॉस एंजिल्स में उनके कॉन्सर्ट कैंसिल हो गए हैं।
The Virgin Tree: 'द वर्जिन ट्री' में मौनी रॉय-पलक तिवारी के साथ नजर आएंगे संजय दत्त, साझा किया मोशन पोस्टर
फैंस से मांगी माफी!
एपी ढिल्लन ने एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'कैलिफोर्निया में अपने चाहने वालों के साथ यह खबर शेयर करते हुए मेरा दिल भारी है कि लॉस एंजिल्स में मेरे शो पोस्टपोन किए जा रहे हैं, क्योंकि टूर के दौरान मैं अचानक घायल हो गया हूं। मैं ठीक हूं और जल्द ही पूरी तरह से रिकवर हो जाऊंगा। हालांकि, मैं इस समय परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा। मैं आप सभी से जल्द मिलने के लिए बेकरार हूं और मेरी वजह से आपको किसी भी तरह की परेशानी हुई हो तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं।'
जल्द मुलाकात का किया वादा
पोस्ट में एपी ढिल्लन ने कुछ ही हफ्तों के अंदर फैंस से मिलने का वादा भी किया है। उन्होंने कहा कि आपके टिकट्स नए शेड्यूल किए गए शोज के लिए वैलिड रहेंगे। बता दें कि एपी ढिल्लन के प्रति फैंस में गजब का क्रेज देखा जाता है। उनके गानों के लिए फैंस की दीवानगी देखते बनती है। सोशल मीडिया पर सिंगर की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनके शोज दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं।
China Covid Lockdown: चीन में हो रहा लॉकडाउन का विरोध, लोग बप्पी दा का 'जिम्मी जिम्मी' गाकर कर रहे प्रदर्शन