फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Famous Lyricist Nasir Faraz who gave many songs like dil kyun yeh mera shor kare Passed Away

Nasir Faraz Passed Away: नहीं रहे मशहूर गीतकार नासिर फराज, हृदय रोग से थे पीड़ित

Mon, 16 Jan 2023 01:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Jan 2023 01:39 PM IST
सार

नासिर फराज ने वर्ष 2010 में रिलीज हुई फिल्म काइट़्स के सुपरहिट दो गाने 'दिल क्यों मेरा शोर करे' और 'जिंदगी दो पल की' लिखे थे।

विज्ञापन
Famous Lyricist Nasir Faraz who gave many songs like dil kyun yeh mera shor kare Passed Away
नासिर फराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गीतकार नासिर फराज अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर आ रही है। बॉलीवुड के लिए कई शानदार गीत लिखने वाले नासिर फराज हृदरोग से पीड़ित थे। नासिर फराज ने वर्ष 2010 में रिलीज हुई फिल्म काइट़्स के सुपरहिट दो गाने 'दिल क्यों मेरा शोर करे' और 'जिंदगी दो पल की' लिखे थे। नासिर फराज ने बाजीराव मस्तानी, कृष और काबिल जैसी फिल्मों के लिए भी गीत लिखे थे।

विज्ञापन

Rakhi Sawant: आदिल के शादी से इंकार के बाद रोईं थीं राखी, अब साझा किया रोमांटिक वीडियो, यूजर्स बोले- ड्रामा
विज्ञापन


नासिर फराज के दोस्त और सिंगर मुज्तबा अजीज नाजा ने नासिर फराज के निधन की पुष्टि की है। अजीज नाजा ने एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत में बताया कि नासिर फराज हार्ट संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। सात साल पहले उनकी सर्जरी भी हुई थी। रविवार शाम उन्हें सीने में दर्द उठा, लेकिन वे अस्पताल नहीं गए। शाम करीब 6 बजे उनका निधन हो गया। मुंबई के नालासोपारा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Raveen Tandon: स्कूल से बेटी राशा की विदाई पर भावुक हुईं रवीना टंडन, पोस्ट साझा कर लुटाया प्यार

मुज्तबा अजीज नाजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फराज की कुछ तस्वीरें साझा कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'आज नासिर फराज साहब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी पहचान इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के माने हुए गीतकारों में होती है। मेरे नासिर साहेब से 12 साल की शहनाशायी (परिचय) थी। हमने बाजीराव मस्तानी (2015) और 'हेमोलिम्फ' (2022) जैसी फिल्मों में एक साथ यादगार काम किया। मेरे लिए वो एक बुजुर्ग होने के अलावा मेरे दोस्त और हमदर्द भी थे। इंसान की जिंदगी में कुछ ऐसी शक्तियां होती हैं, जिनसे हम लड़ते-झगड़ते भी हैं और उनके रूठ जाने से हमें फर्क भी पड़ता है। मेरी जिंदगी में नासिर साहब उन शख्सियात में से थे। ये हमारी आखिरी तस्वीर है उनके साथ। उनकी आत्मा को शांति मिले।'


बता दें कि इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित गीतकार रहे नासिर फराज ने 'काइट्स', 'कृष', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में काम किया था। उनकी अन्य फिल्मों में 'काबिल', 'एतबार', 'लव एट टाइम्स स्क्वायर', 'ये जिंदगी का सफर' शामिल हैं। उन्होंने 2013 में रिलीज हुई 'एक बुरा आदमी' जैसी फिल्मों में गीतकार के रूप में काम किया। नासिर फराज ने 'तुम मुझे बस यूं ही', 'मैं हूं वो आसमान', 'कोई तुमसा नहीं', 'काबिल हूं' और 'चोरी चोरी चुपके' जैसे दिल छू लेने वाले गाने लिखे। वह संगीतकार और संगीत निर्देशक भी थे।
Babil Khan: इरफान खान ने इस फिल्म में पहनी थी अपने बेटे की टोपी, बाबिल ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed