कुछ घंटों के लिए ही मरे थे ऋतिक रोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी हाल ही में अफवाह उड़ी कि अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के भाई की मौत हो गई। अखबार और न्यूज वेबसाइट में इस तरह की खबरें आने के बाद कई कलाकारों द्वारा इस पर अफसोस भी जाहिर कर दिया। बाद में सोनाली के परिवार ने इस बात की पुष्टि की ऐसा नहीं हुआ है।
यह कोई पहला मामला नहीं है। सोशल साइट की दुनिया में पिछले कुछ दिनों मौत की झूठी अफवाहें उड़ने का ट्रेड चल पड़ा है। ऋतिक रोशन सहित कई सितारे इसके शिकार हो चुके हैं। कई बार यह काम सिर्फ शरारत के लिए होता है और कई बार खुद को ही चर्चाओं में लाने के लिए। जानिए कब-कब ऐसे मामले आएं...
ऋतिक की मौत की अफवाह
कुछ दिनों पहले की ही बात है जब नेटवर्किंग साइटों पर ऋतिक रोशन की मृत्यु की घोषणा कर दी गई और उन्हें श्रद्धांजलि तक दिलवा दी गई। ऋतिक के बारे में यह खबर फैलते ही उनके चाहने वालों में हलचल मच गई।
लेकिन कुछ लोगों ने चुटकियां भी लीं कि भगवान ऋतिक की आत्मा को शांति प्रदान करे और अर्जुन रामपाल को सुजैन को भी। स्थिति यह बनी कि ऋतिक के निजी स्टाफ को अगले दिन आधिकारिक सूचना जारी करनी पड़ी कि वह अफवाहों के शिकार हो गए हैं। बाद में ऐसा माना गया कि यह अफवाह ऋतिक को परेशान करने के लिए अर्जुन रामपाल खेमे द्वारा उड़ाई गई।
हनी सिंह की मौत
ऋतिक जैसा कुछ सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ भी हुआ। तस्वीरों के साथ अफवाह आई कि हनी सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। खबर सही लगे इसलिए उनके आईसीयू में एडमिट होने की तस्वीर भी साथ में लगाई गई।
यह अफवाह तेजी के साथ फैली और हनी सिंह के चाहने वाले इस खबर से दुखी होने लगे। बाद तय साफ हुआ कि आईसीयू में एडमिट होने की यह तस्वीर हनी सिंह के ही 'ब्रिग मी बैक' गाने की है। मामला बढ़ने पर खुद हनी सिंह ने ट्वीट कर अपने सलामती की जानकारी दी।
उन्होंने लिखा कि फैन्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी मौत के संबंध मैं फली रही खबर अफवाह है। यह खबर उनके बुरा चाहने वालों ने फैलाई है।
कादर खान की मौत
कादर खान की मृत्यु की अफवाह सोशल नेटवर्किंग साइटों पर उड़ती रही। इन अफवाहों को तब बल मिला जब फेसबुक पर किसी ने ‘रेस्ट इन पीस कादर खान’ नाम का पेज बना दिया। इसके बाद लोग कादर खान को श्रद्धांजलि देने लगे।
इन श्रद्धांजलियों में लिखा गया कि बीते जमाने के एक्टर, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट और डायलॉग राइटर तथा निर्देशक कादर खान का निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। लेकिन बाद में सारी स्थिति साफ हो गई और अफवाहें फैलाने वालों को लोगों ने आड़े हाथ लिया।
इनकी भी उड़ चुकी है अफवाह
इन कलाकारों के अलावा बप्पी लहरी की भी मौत की अफवाह उड़ी। उनकी मौत की यह अफवाह उस दिन फैली वह लोकसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी में शामिल हुए। बप्पी दा ने इस पर जोरदार प्रतिक्रिया व्यक्त की।
इसके अलावा अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना, दिलीप कुमार, अदनान सामी जैसे कई पॉपुलर लोगों की मौत की अफवाहें उड़ चुकी हैं। जगजीत सिंह की भी मौत की अफवाह उस समय कई बार उड़ी जब वह बीमार थे।