फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fact check: Rakul Preet Singh becomes a part of ranbir kapoor and Nitesh Tiwari film Ramayana

Fact Check: नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा बनीं रकुल प्रीत सिंह, इस अहम किरदार में आएंगी नजर

Sat, 10 Feb 2024 03:44 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 10 Feb 2024 03:44 PM IST
सार

नितेश तिवारी की यह फिल्म काफी समय से कास्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रही हैं। 

विज्ञापन
Fact check: Rakul Preet Singh becomes a part of ranbir kapoor and Nitesh Tiwari film Ramayana
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रणबीर कपूर की अगली फिल्म 'रामायण' की चर्चा तेज हो गई है। खबरों की मानें तो निर्देशक नितेश तिवारी इस फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। नितेश तिवारी की यह फिल्म काफी समय से कास्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रही हैं। 
विज्ञापन


शूर्पणखा की भूमिका निभाएंगी रकुल!
मीडिया रिेपोर्ट्स के मुताबिक, रकुल और नितेश तिवारी के बीच पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही है। कथित तौर पर अब शूर्पणखा के किरदार के लिए रकुल प्रीत सिंह को कास्ट कर लिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का प्री-प्रोडक्शन काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है और रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। खबर है कि अभिनेता ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी ने 'जमाल कुडू' गाने के सिग्नेचर स्टेप को किया रिक्रिएट, वीडियो देखा क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी फिल्म 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले हैं। नितेश तिवारी ने अभिनेता को एक उच्चारण विशेषज्ञ से मिलवाया है और दोनों अब रणबीर के उच्चारण और संवाद अदायगी पर काम कर रहे हैं और डायलॉग्स डिपार्टमेंट के लिए अलग टीम बनाई है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि नितेश तिवारी रणबीर को उनके अब तक निभाए सभी किरदारों से अलग बनाना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसमें इंटरनेशनल लेवल के वीएफएक्स होंगे।

ये सितारे आएंगे नजर
गौरतलब है कि रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में होंगे। इसके अलावा लारा दत्ता कैकेयी की किरदार निभाएंगी। वहीं, विभीषण के किरदार के लिए विजय सेतुपति का नाम चर्चा में है। हालांकि, अभी तक नितेश तिवारी या रणबीर कपूर की तरफ से फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें: Virat Kohli: विराट के इस फैसले के बाद फिर लगे अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी के कयास, जानें क्या है मामला?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed