{"_id":"5c417af9bdec2273467dc477","slug":"everyone-tentative-to-speak-as-they-don-t-know-facts-of-case-richa-on-hirani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिरानी मामले पर लोगों को तथ्यों की जानकारी का अभाव - रिचा चड्ढा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिरानी मामले पर लोगों को तथ्यों की जानकारी का अभाव - रिचा चड्ढा
Fri, 18 Jan 2019 12:36 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
richa chadda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर फिल्मकार राजकुमार हिरानी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने अपनी बात रखी है। रिचा ने कहा कि लोग इसलिये चुप हैं क्योंकि वह मामले से जुड़े तथ्यों के बारे में नहीं जानते।
हिरानी पर उनके साथ काम करने वाली एक महिला ने 'संजू' फिल्म पर काम करने के दौरान मार्च से सितंबर 2018 के बीच एक से ज्यादा बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने हफिंग्टन पोस्ट इंडिया के एक लेख में हिरानी पर यह आरोप लगाए।
रिचा से जब यह पूछा गया कि क्या हिरानी के ताकतवर निर्देशक होने की वजह से बॉलीवुड उन पर लगे आरोपों को लेकर खामोश है। रिचा ने पत्रकारों से कहा कि बात शक्तिशाली होने की नहीं है। मुझे लगता है कि लोग इस मामले पर बोलने से इसलिये संकोच कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इससे जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "यह बेनाम आरोप हैं। मैं न तो उनका और न ही लड़की का बचाव कर रही हूं। मेरे एक दोस्त पर भी गलत आरोप लगाए गए थे। मुझे लगता है कि यही वजह है कि लोग संकोच कर रहे हैं।" रिचा ने यह बात अपनी आगामी फिल्म 'शकीला' के प्रमोशन के दौरान कही।