{"_id":"5b4757f04f1c1b0c278b5fbe","slug":"emraan-hashmi-starrer-body-shooting-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मर्डर' के बाद 'सीरियल किसर' की ‘बॉडी’ का शूट हुआ पूरा, अब खुलेंगे कई रहस्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मर्डर' के बाद 'सीरियल किसर' की ‘बॉडी’ का शूट हुआ पूरा, अब खुलेंगे कई रहस्य
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Jul 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से एक हिट की तलाश में लगे इमरान हाशमी ने अपनी अगली फिल्म 'बॉडी' की शूटिंग पूरी कर ली है। लेखक-निर्देशक जीतू जोसफ की यह फिल्म स्पेनिश हिट 'द बॉडी' (2012) की हिंदी रीमेक है। फिल्म में इमरान के साथ ऋषि कपूर, सोभिता धूलीपाला और वेदिका भी हैं। 45 दिन के मुंबई और मॉरिशस में हुए शूट के बाद यह फिल्म पूरी हुई।
विज्ञापन
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम' की कहानी जीतू ने लिखी थी। 'बॉडी' से वह निर्देशक के रूप में हिंदी में आ रहे हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन जारी है। इसे टी-सीरीज रिलीज करेगी। 'बॉडी' एक मुर्दाघर में रखी एक महिला की लाश खोने की कहानी है।
विज्ञापन
मुर्दाघर के चौकीदार की हत्या हो चुकी है। इमरान उस पुलिसवाले की भूमिका में हैं जो चौकीदार के हत्यारे, महिला के खोए शव और उसके पीछे के रहस्य का खुलासा करते हैं।
विज्ञापन