फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emraan Hashmi Reacts To Awarapan 2 Success Calls It His Best Film Yet And A Rare Phenomenon

‘यह मेरी अब तक की…’, ‘आवारापन 2’ की सफलता पर इमरान हाशमी का भावुक रिएक्शन; पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट

Tue, 01 Sep 2026 04:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 01 Sep 2026 04:43 PM IST
सार

Emraan Hashmi: ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म की सफलता पर एक्टर इमरान हाशमी ने एक खास पोस्ट शेयर कर फिल्म को लेकर अपने अनुभव शेयर किए हैं। 

विज्ञापन
Emraan Hashmi Reacts To Awarapan 2 Success Calls It His Best Film Yet And A Rare Phenomenon
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

विस्तार

इमरान हाशमी इन दिनों स्वाइन फ्लू से ठीक हो रहे हैं, लेकिन उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘आवारापन 2’ को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही शानदार सफलता ने उन्हें काफी खुश कर दिया है। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। ऐसे में उसके सीक्वल की इतनी बड़ी सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री को भी हैरान कर दिया है।

विज्ञापन

फैंस का किया धन्यवाद
अब इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने मंगलवार को लिखा, ‘कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन पर आप काम करते हैं और फिर कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनका हिस्सा होने पर आपको दिल से गर्व महसूस होता है। ‘आवारापन 2’ ऐसी ही फिल्म है। यह एक ऐसी बेहद खास और दुर्लभ सफलता बन गई है, जो बहुत कम देखने को मिलती है।

विज्ञापन

एक ऐसी फिल्म, जिसे दो दशक पहले दर्शकों का प्यार नहीं मिला था, वह अपने सीक्वल के साथ वापस आई और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बदलने के लिए तैयार थी। यह एक इमोशन से भरपूर एक्शन म्यूजिकल फिल्म है, जिसे शानदार विजुअल स्केल पर बनाया गया है। फिल्म में बेहद अलग और लंबे समय तक याद रहने वाला म्यूजिक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Emraan Hashmi Reacts To Awarapan 2 Success Calls It His Best Film Yet And A Rare Phenomenon
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास रहा
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं सच में मानता हूं कि इस फिल्म को दर्शकों के साथ और सिनेमाघरों में देखना सबसे बेहतर अनुभव है। इस पूरी कहानी के केंद्र में विशाल हैं, जिन्होंने ‘आवारापन’ की दुनिया बनाई। उनका विजन और अपने काम पर भरोसा ही इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति और हर चीज को आकार देता रहा।

मुझे बहुत खुशी है कि हमने साथ मिलकर यह कदम उठाया और यह सफर तय किया। इतनी शानदार स्टारकास्ट, म्यूजिक की जीनियस टीम और क्रिएटिव ब्रिलियंस वाली फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास रहा है।’

Emraan Hashmi Reacts To Awarapan 2 Success Calls It His Best Film Yet And A Rare Phenomenon
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म
इमरान ने आगे ‘आवारापन 2’ को अपनी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म तक बता दिया। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील करते हुए कहा, ‘इसलिए बहुत देर होने से पहले आवारापन 2 को सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें।

इस इमोशनल रोलर कोस्टर को महसूस करें। म्यूजिक को खुद पर हावी होने दें और फिल्म का उसी तरह जश्न मनाएं, जिस तरह इसे मनाया जाना चाहिए- बड़ी स्क्रीन, बड़ी आवाज और एक शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के साथ।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

Emraan Hashmi Reacts To Awarapan 2 Success Calls It His Best Film Yet And A Rare Phenomenon
आवारापन 2 - फोटो : X
‘आवारापन 2’ के बारे में
  • फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  • फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है।
  • फिल्म की कहानी में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार के लिए भी कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आता है।

ये भी पढ़ें- पत्नी सुनीता के बाद अब गोविंदा करेंगे रियलिटी शो में डेब्यू? 'राइज एंड फॉल 2' में शिरकत करने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed