Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emraan Hashmi And Himesh Reshammiya Reunite After 21 Years On Indian Idol Recall Aashiq Banaya Aapne

गनमास्टर G9: 21 साल बाद फिर साथ आए इमरान और हिमेश, 'आशिक बनाया आपने' की यादें हुईं ताजा; फिल्म पर की बात

Mon, 23 Nov 2026 03:49 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 23 Nov 2026 03:49 PM IST
सार

  • अभिनेता इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया 21 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आए। 
  • दोनों शो 'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं।  
  • इसके अलावा इमरान ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में भी बात की।

विज्ञापन
Emraan Hashmi And Himesh Reshammiya Reunite After 21 Years On Indian Idol Recall Aashiq Banaya Aapne
इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan

विस्तार

इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म के प्रमोशनल के लिए शो 'इंडियन आइडल' में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंच पर वापसी को लेकर खुशी जाहिर की। साथ ही एक्टर ने अगली फिल्म पर खुलकर बात भी की। 
विज्ञापन


21 साल के सफर को किया याद
इमरान ने हिमेश के साथ अपने 21 साल पुराने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, 'यार, एक बात मैं कह सकता हूं कि देर आए, लेकिन दुरुस्त आए। 21 साल हो गए। फिल्में बदल गईं, गाने बदल गए और हम भी थोड़े बदल गए, लेकिन दर्शकों का प्यार आज भी वैसा ही है और हमेशा बना हुआ है।'
विज्ञापन


इमरान ने अपनी फिल्मों के गानों के लिए हिमेश को इसका पूरा श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'चाहे टीजर हो, ट्रेलर हो या गाने, इसका क्रेडिट मैं नहीं लूंगा। इसका पूरा श्रेय हिमेश को जाता है। यह उनका टैलेंट है। मुझे तो सिर्फ इतना कहा जाता था कि इधर से उधर जाओ और लिप-सिंक करो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Emraan Hashmi And Himesh Reshammiya Reunite After 21 Years On Indian Idol Recall Aashiq Banaya Aapne
गनमास्टर जी9 - फोटो : सोशल मीडिया
हिमेश ने की इमरान की तारीफ
वहीं, हिमेश रेशमिया ने भी इमरान की तारीफ करते हुए कहा, 'मेरा गाना हो या किसी और का, इमरान का म्यूजिक कभी फेल नहीं होता, क्योंकि इमरान तो इमरान हैं। कुछ कलाकार इमरान जैसे होते हैं, जो लिप-सिंक के साथ म्यूजिक को भी उसी तरह पेश करते हैं, जैसे अपनी शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। म्यूजिक को इतनी अच्छी तरह से पर्दे पर पेश करना भी बहुत बड़ी बात है।'

देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)


बता दें कि इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की यह मुलाकात फिल्म 'गनमास्टर G9' की रिलीज से पहले हुई है। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- मोनालिसा: पिंक आउटफिट में भोजपुरी अभिनेत्री ने दिए शानदार पोज, दिखाई थाईलैंड की झलकियां; देखें नई तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed