फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra shared Pankaj Tripathi slow interview video agreed with him and lauded his words of wisdom

Priyanka Chopra: 'सब हो जाएगा इत्मीनान से सांस लो, कहां जाना है', पंकज त्रिपाठी के अंदाज पर देसी गर्ल फिदा

Tue, 09 Jan 2024 12:38 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 09 Jan 2024 12:38 PM IST
सार

मैं जीवन में स्लो रहना चाहता हूं। ठहराव रहना चाहिए। क्यों भागना है। कहां भागना है। किधर उड़कर जाना है। सब हो जायेगा, इत्मिनान से सांस लो।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared Pankaj Tripathi slow interview video agreed with him and lauded his words of wisdom
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
बॉलीवुड में 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं। आए दिन वह अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी जिंदगी की झलक दिखाती रहती हैं। प्रियंका काम और घर दोनों में बैलेंस कैसे बनाकर रखा जाए इस चीज को बखूबी जानती हैं। अपने पति निक और बेटी मालती के साथ उन्हें अक्सर ही स्पॉट किया जाता है। प्रियंका ने कई इंटरव्यू में भी बताया है कि परिवार के साथ समय बिताना उन्हें बेहद पसंद है। मंगलवार को 'सात खून माफ' अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अभिनेता पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए, उनकी तारीफ की है। 

पंकज त्रिपाठी के जीने का अंदाज भा गया 
'मैं अटल हूं' अभिनेता पंकज त्रिपाठी हमेशा जिंदगी को भरपूर जीने की बात करते हैं। उन्होंने कई मौकों पर खुलकर कहा भी है कि वे किसी भी रेस का हिस्सा नहीं हैं। मंगलवार को प्रियंका चोपड़ा ने उनके एक पुराने इंटरव्यू के क्लिप को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा किया। वे क्लिप नीलेश मिश्रा के शो 'स्लो' का हिस्सा है। जहां पंकज कहते हैं, 'मैं जीवन में स्लो रहना चाहता हूं। ठहराव रहना चाहिए। क्यों भागना है। कहां भागना है। किधर उड़कर जाना है। सब हो जायेगा, इत्मिनान से सांस लो।' 
विज्ञापन

Fawad Khan: 'जो काम दिखता है, वो ज्यादा बिकता है', सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहने पर बोले फवाद खान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका को भी 'स्लो' जीना है पसंद 
प्रियंका चोपड़ा खुद भी जिंदगी को ठहर कर जीना चाहती हैं। पंकज त्रिपाठी की कही इन बातों में उन्हें बुद्धिमानी दिखाई देती है। पिछले दिनों प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा भी था, 'मेरा काम मेरा पूरा वजूद नहीं है। मैं एक मां हूं, पत्नी हूं और बेटी हूं। इस इवेंट के बाद मैं अपनी मां के पास जाकर सकून से सो जाउंगी।' प्रियंका का भी जिंदगी जीने का अंदाज पंकज त्रिपाठी से मिलता-जुलता हुआ है। 

विक्की की मां ने कही ऐसी बात, भड़क उठीं अंकिता

वर्क फ्रंट पर पंकज और प्रियंका 
पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो 'मैं अटल हूं' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म के अलावा पंकज 'स्त्री 2' और 'मेट्रो इन दिनों' में भी दिखाई देंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा भी दो अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली हैं। प्रियंका पिछले दिनों 'सिटाडेल' में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed