फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ekta kapoor reacts making adult films says i am adult i will make adult films read details inside

Ekta Kapoor: अडल्ट फिल्में बनाना बंद करो बोलने पर एकता का ट्रोल्स को करारा जवाब, कहा- अडल्ट हूं अडल्ट...

Tue, 10 Oct 2023 09:16 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 10 Oct 2023 09:16 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री एकता कपूर ने हाल ही में फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ के लिए ट्रोल करने वाले लोगों का करारा जवाब दिया हैं।

विज्ञापन
Ekta kapoor reacts making adult films says i am adult i will make adult films read details inside
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री एकता कपूर अपने बोल कंटेंट इंडस्ट्री की उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में से हैं जो बोल्ड कंटेंट पर बेझिझक फिल्में और वेब सीरीज बनाती हैं। आज भी दर्शकों को किसी शो का नाम याद हो या ना हो, लेकिन एकता कपूर का नाम जरूर याद रहता है। एकता आज इंडस्ट्री की सबसे कामयाब फीमेल प्रोड्यूसर हैं। उनके कई प्रोजेक्ट्स ना सिर्फ अच्छे खासे बोल्ड रहे हैं और उनका टारगेट ऑडियंस भी अडल्ट एज के लोग ही रहे हैं। हालांकि एकता कपूर ने कभी भी अपने काम को लेकर बिना वजह आलोचना करने वाले ट्रोल्स को नजरअंदाज नहीं किया बल्कि करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

हाल ही में सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ एक दिलचस्प संवाद के दौरान एकता कपूर ने सवालों के जवाब दिए। इस दौरान कुछ भद्दे कमेंट करने वाले लोगों को एकता कपूर ने बेहद सटीक अंदाज में पलटकर जवाब दिए। एकता कपूर ने बातचीत की शुरुआत अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ पर चर्चा के साथ की। तो वहीं, एक यूजर ने उनके एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनसे एडल्ट फिल्में बनाना बंद करने को कहा। उजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कृपया एडल्ट फिल्में बनाना बंद करें।' इस पर एकता ने जवाब करार जवाब देते हुए लिखा, 'नहीं, मैं एक एडल्ट हूं इसलिए मैं एडल्ट फिल्में बनाऊंगी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ekta kapoor reacts making adult films says i am adult i will make adult films read details inside
एकता कपूर - फोटो : instagram/ektarkapoor

एकता कपूर के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए नेटिजन्स ने उन्हें सपोर्ट किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'नफरत करने वालों की मत सुनो, आप ये करो।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'अच्छा जवाब।' इन सब कमेंट्स के अलावा खतरों के खिलाड़ी 13 की प्रतिभागी सौंदस मौफकीर ने भी अभिनेत्री के पोस्ट पर कमेंट किया, 'लव यू एकता, उम्मीद है कि किसी दिन आपके साथ काम करूंगी।'

विज्ञापन

तो वहीं कुछ लोगों ने एकता कपूर पर भारत की संस्कृति को बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्हें जवाब देते हुए एकता ने लिखा, 'मेरी रोमांच की तमन्ना के चलते मैं इसे ऐसा ही चाहती थी। संस्कृति को तबाह करने के आरोपों से लेकर, भारतीय और वैश्विक प्रेस द्वारा मिल रही तारीफों तक'। बता दें कि, एकता कपूर की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' से हुई थी।

यह भी पढ़ें:  पान मसाला विज्ञापन से फिर जुड़े अक्षय कुमार? पोस्ट कर अभिनेता ने ही दे दिया करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed