{"_id":"59520f884f1c1bba7b8b4885","slug":"ear-and-nose-piercing-is-painful-for-aamir-khan-in-thugs-of-hindostan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म की वजह से आमिर की हो गई ऐसी हालत, रोज सहनी पड़ रही तकलीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म की वजह से आमिर की हो गई ऐसी हालत, रोज सहनी पड़ रही तकलीफ
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Tue, 27 Jun 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में उनका अलग ही लुक देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से आमिर की जो भी तस्वीर सामने आ रही है उसमें उन्होंने नोजपिन पहनी हुई है। साथ ही वो फिल्म में इयररिंग पहने भी नजर आएंगे लेकिन ये करना उनके लिए आसान नहीं था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जब आमिर नाक और कान छिदवा रहे थे तो उन्हें बहुत दर्द हो रहा था इतना ही नहीं अब भी जब आमिर की नाक या कान पर कोई हाथ रख दे तो उनसे सहन नहीं होता और वो चिल्ला उठते हैं इस वजह से वो रात में भी सही से नहीं सो पाते।
विज्ञापन
बता दें कि फिल्म में आमिर खान के साथ पहली बार पर्दे पर अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में फातिमा शेख और कैटरीना कैफ का भी मुख्य रोल होगा। कैटरीना ने 'धूम 3' और फातिमा ने 'दंगल' में आमिर के साथ काम किया है।
विज्ञापन
यशराज बैनर तले बन रही ये फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की शूटिंग फिलहाल माल्टा में चल रही है। यहां इस फिल्म का अहम हिस्सा शूट किया जाना है। दर्शकों को इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार है।
#AamirKhan ear and nose piercing is painful for #ThugsOfHindostan #AmitabhBachchan #FatimaSanaShaikh #KatrinaKaif https://t.co/hXf8wSqrgg pic.twitter.com/Ba07q7wkZa
— bollywoodcrazies (@bollywoodcrazis) June 27, 2017