फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan 'Dangal' Becomes First Indian Film To Collect 2000 Crore On Box Offce

'दंगल' ने रच दिया इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए 2000 करोड़

Tue, 27 Jun 2017 08:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 27 Jun 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan 'Dangal' Becomes First Indian Film To Collect 2000 Crore On Box Offce
आमिर खान 'दंगल'

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के लिए अब जो कहा जाए कम है। 'दंगल' ने अपनी ताबड़तोड़ कमाई जारी रखते हुए बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ कमा लिए हैं। इतनी कमाई करने वाली 'दंगल' पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

विज्ञापन


फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने चीन में अपने 53वें दिन 2.5 करोड़ कमाए हैं। इसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन 2000 करोड़ पहुंच गया है। 'दंगल' के इस आंकड़े के छूने के साथ ही आमिर खान ने फिर एक नए क्लब की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, 'दंगल' दुनिया की गैर अंग्रजी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म भी बन चुकी है। 'दंगल' के आगे 'द मर्मेड', 'मॉन्सटर हंट', 'फ्रांस्स द इनटचेबल्स', 'जापान्स यॉर नेम' फिल्में हैं। इसके साथ ही 'दंगल' पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसके नाम ये रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म ने चीन में ताबड़तोड़ कमाई की है। 'दंगल' चीन में 5 मई को रिलीज हुई थी और अब तक फिल्म वहां 1,300 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर चुकी है। आमिर ने चीन में फिल्म की कमाई को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, 'हम बस उम्मीद कर रहे थे कि चीन के लोग 'दंगल' से कनेक्ट कर पाएं, लेकिन ये तो हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि कनेक्शन ऐसा होगा। इसने हमें आश्चर्यचकित कर दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed