फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dwayne Johnson The Rock has become highest earnings actor

दुनिया के सबसे ज्यादा रुपए कमाने वाले एक्टर बने द रॉक, जिंदगी के स्ट्रग्ल को ऐसे किया बयां

Thu, 19 Jul 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Dwayne Johnson The Rock has become highest earnings actor
WWE के रिंग में और फिर अपने एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले हॉलीवुड स्टार द रॉक उर्फ डवेन जॉनसन दुनिया के सबसे ज्यादा रुपए कामने वाले एक्टर बन गए हैं। हाल ही में दुनिया की जानी-मानी फोर्ब्स मैगजीन ने विश्व की टॉप 100 उन हस्तियों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रुपए कमाए हैं। 
विज्ञापन


फोर्ब्स के अनुसार द रॉक को इस लिस्ट में 5वां स्थान मिला है। उन्होंने जून  2017 से लेकर इस साल जून तक में 12.4 करोड़ डॉलर (लगभग 853 करोड़ रु.) की कमाई की है, जिसके कारण उन्हें 5वां स्थान मिला है। पिछले साल रॉक की कुल कमाई के आंकड़ा 6.5 करोड़ था। वहीं रॉक ने फोर्ब्स की लिस्ट में पांचवा स्थान मिलने पर खुशी जाहिर की। साथ ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अपनी जिंदगी के स्ट्रग्ल को जाहिर किया। 
विज्ञापन

Dwayne Johnson The Rock has become highest earnings actor
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है- मैं अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत की है लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा रुपए कमाने वाला एक्टर बनूंगा। मेरे पास हारवर्ड से एमबीए की डिग्री नहीं है लेकिन मेरी बिजनेस फिलॉसफी और हुनर समय के साथ तेज हुए हैं और असफलताओं ने मुझे सिखाया है। जब मैं स्थानीय बाजारों में रेस्लिंग लड़ता था तो मेरा लक्ष्य हर मैच से 40 डॉलर का हुआ करता था और आज जब मैं सफलतओं को हासिल कर चुका हूं तब भी मेरे लिए मेरे दर्शक सबसे पहले हैं।

मेरा एक ही बॉस है, और वह है यह दुनिया। अगर आप खुशी-खुशी घर जाते हैं तो मैं अपना काम सफल मानता हूं। मैं वो इंसान हूं जिसने 7 डॉलर (लगभग 500 रु.) से शुरुआत की थी। आपको बता दें कि रॉक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्काईस्क्रैपर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इस शुक्रवार रिलीज होनी है। रॉक इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं। 

 

🙏🏾 I work extremely hard but never anticipated (in my wildest dreams) I’d become the highest paid actor in Forbes’ history. I don’t have a Harvard MBA, but my business philosophy and acumen has been sharpened over time and thru failure. My goal when I was wrestling in flea markets for $40bucks per match (well before the bright lights of the @wwe) is still the exact same goal I have today - ALWAYS put my AUDIENCE FIRST. I have one boss - the world. Send you home happy, and I’ve done my job. I’m the dude who started w/ $7bucks. I’m grateful to the bone and hungry to the core. #MakingForbesHistory #AudienceFirstPhilosophy #FleaMarketDreams #HardestWorkerInTheRoom

A post shared by therock (@therock) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed