{"_id":"60abb922cc7d93232c590047","slug":"dwayne-johnson-teases-black-adam-look-in-new-photo-calls-him-the-most-unstoppable-force-in-the-dc-universe","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्वीर: ड्वेन जॉनसन ने साझा किया 'ब्लैक एडम' का लुक, बताया डीसी यूनिवर्स की सबसे अजेय शक्ति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीर: ड्वेन जॉनसन ने साझा किया 'ब्लैक एडम' का लुक, बताया डीसी यूनिवर्स की सबसे अजेय शक्ति
Mon, 24 May 2021 08:03 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 24 May 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
ड्वेन जॉनसन
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन की अपकमिंग फिल्म ब्लैक एडम में अपने किरदार की एक नई तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, अगर आप कॉमिक बुक पौराणिक कथाओं को जानते हैं, तो आप जानते हैं कि उनका दर्द कहां से आता है। उसका क्रोध, उनकी पत्नी और बच्चों को मार डाला, उसके लोगों को बेरहमी से गुलाम बनाया गया। वह सुपरहीरो नहीं बल्कि चैंपियन हैं। गरीबों के चैंपियन को पीटा। लोगों का चैंपियन। और वह DC UNIVERSE में सबसे अजेय बल है- ब्लैक एडम'
विज्ञापन
बीते दिनों ड्वेन जॉनसन की अपकमिंग फिल्म ब्लैक एडम का टीजर रिलीज किया गया था। माना जा रहा था कि ड्वेन की इस फिल्म को फिल्म साजम का हिस्सा बनाया जाएगा। मगर बाद में इसे इंडिपेंडेंट रिलीज करने का मौका दिया गया। इसी के साथ इस फिल्म में ड्वेन लीड रोल में नजर आएंगे। खास बात ये है कि फिल्म में उनका कैरेक्टर थोड़ा निगेटिव शेड के साथ नजर आएगा। इस बात का हिंट टीजर में खुद ड्वेन देते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक्टर का लुक भी चर्चा में है।
View this post on Instagram
विज्ञापन
फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि कैसे डीसी कॉमिक्स के फिक्शनल देश खानडक में ब्लैक एडम नाम का एक शख्स स्लेव के तौर पर रखा जाता है। वो सुपरहीरो साजम की पावर पाता है। मगर उसमें कुछ नकारात्मक शक्तियां जन्म ले लेती हैं। जॉनसन टीजर में वॉइस ओवर के दौरान कहते नजर आ रहे हैं कि खानडक को हीरो की जरूरत थी। मगर उसे मैं मिल गया।
विज्ञापन
फिल्म में ड्वेन जॉनसन के कैरेक्टर ब्लैक एडम के इतिहास की बात करें तो अपनी शक्तियों का गलत ढंग से इस्तेमाल करने के बाद एडम को बंदी बना लिया जाता है। मगर 5000 साल बाद वो छूट कर वापस आ चुका है और अब सारी दुनिया पर राज करने की फिराक में है। फिल्म की बात करें तो ब्लैक एडम का निर्देशन जाउमे कोलेट सेरा ने किया है जबकि इसका निर्माण ड्वेन जॉनसन ने किया है। फिल्म 22 दिसंबर, 2021 को रिलीज की जाएगी। बता दें कि दुनियाभर में ड्वेन जॉनसेन के फैन्स की कमी नहीं है। कोरोना काल में जहां एंटरटेनमेंट जगत से कम ही अच्छे खबरें आ रही हैं ड्वेन का ये नया कैरेक्टर फैन्स के चहरों पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी है। मगर इसके लिए उन्हें अगले साल दिसंबर का इंतजार करना पड़ेगा।