फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dunki Teaser attached with salman khan film tiger 3 know shah rukh khan film world cup 2023 connection

Dunki Teaser: सलमान खान की टाइगर 3 से जुड़ा होगा शाहरुख की डंकी का टीजर, वर्ल्ड कप 2023 से भी होगा खास नाता

Wed, 18 Oct 2023 11:26 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 18 Oct 2023 11:26 AM IST
सार

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' के टीजर पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसका सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' और वर्ल्ड कप 2023 से यह खास कनेक्शन होने जा रहा है।  
 

विज्ञापन
Dunki Teaser attached with salman khan film tiger 3 know shah rukh khan film world cup 2023 connection
वर्ल्ड कप 2023, डंकी, टाइगर 3 कनेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान ने इस वर्ष रिलीज अपनी दो फिल्मों 'पठान' और 'जवान' के जरिए यह साबित कर दिया है कि उन्हें बॉलीवुड का बादशाह क्यों कहा जाता है। दोनों फिल्मों ने शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, किंग खान का अभी एक और धमाल बाकी है। शाहरुख की मूवी 'डंकी' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, अब बहुप्रतीक्षित फिल्म के टीजर पर बड़ा अपडेट सामने आया है। महज रिपोर्ट मात्र ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन

'डंकी' के टीजर पर बड़ा अपडेट

'पठान' और 'जवान' के बाद, शाहरुख खान अभिनीत 'डंकी' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक है। अब राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के आधिकारिक टीजर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मूवी का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है। साथ ही इसका 'वर्ल्ड कप 2023' और सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' से भी बड़ा कनेक्शन होने जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में फिल्म के विकास से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि वर्ष की इस सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर इस दिवाली पर आ सकता है।

विज्ञापन


Queen 2: 'क्वीन' के सीक्वल को लेकर विकास बहल ने किया खुलासा, फिल्म की कहानी पर कर रहे हैं काम?

विज्ञापन
विज्ञापन

'टाइगर 3' से जुड़ा होगा 'डंकी' का टीजर !

सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'राजू सर दिवाली पर डंकी का टीजर रिलीज करने की योजना बना रहे ,हैं और जल्द से जल्द इस पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं।' दूसरी ओर, सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत 'टाइगर 3' दिवाली के अवसर पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित जासूसी एक्शन-रोमांस ड्रामा देखने के दौरान दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में 'डंकी' का टीजर देखने की उच्च संभावना है।


Kiara Advani: कियारा-सिद्धार्थ ने शादी से पहले क्यों छिपाए रखा रिश्ता? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताई वजह

'डंकी' का वर्ल्ड कप 2023 से कनेक्शन

19 नवंबर को होने वाले वर्ल्ड कप क्रिकेट फाइनल शेड्यूल में डंकी का टीजर देखा जा सकता है या फिल्म के कलाकार नजर आ सकते हैं। जानकारी हो कि अप्रैल 2022 में, किंग खान और हिरानी ने एक अनोखे प्रोमो वीडियो के साथ 'डंकी' में अपने पहले सहयोग की घोषणा की। डंकी के साथ-साथ प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में 22 दिसंबर को अब तक का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed