फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dunki star Shah Rukh Khan Breaks Hearts of fans actor Denies Doing Any More Romantic Movies in future

Shah Rukh Khan: शाहरुख ने तोड़ा फैंस का दिल! किंग खान अब नहीं करेंगे रोमांटिक फिल्में, बोले- जवान बच्चों को...

Wed, 18 Oct 2023 11:44 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 18 Oct 2023 11:44 AM IST
सार

अभिनेता से उनके अगले लव बेस्ड फिल्म के बारे में पूछा गया ,जिसके बाद अभिनेता ने अपने उत्तर से फैंस को निराश कर दिया है।

विज्ञापन
Dunki star Shah Rukh Khan Breaks Hearts of fans actor Denies Doing Any More Romantic Movies in future
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को 25 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 16 अक्तूबर, 1998 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी नजर आई थीं। फिल्म में इनके लव ट्रायंगल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की स्क्रिनिंग पर शाहरुख भी शामिल हुए थे और इस दौरान अभिनेता से उनके अगले लव बेस्ड फिल्म के बारे में पूछा गया ,जिसके बाद अभिनेता ने अपने उत्तर से फैंस को निराश कर दिया है।
विज्ञापन


किंग खान अब नहीं करेंगे रोमांटिक फिल्में
करण जौहर ने स्टार कास्ट एसआरके और रानी मुखर्जी के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया। शाह को Y+ सुरक्षा के साथ कार्यक्रम में पहुंचते देखा गया। पिछले सप्ताह मेगास्टार को मिली गुमनाम मौत की धमकियों के बाद यह मामला सामने आया है। इसके बाद ही शाहरुख पूरी सुरक्षा के साथ घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Sneha Reddy: अल्लू अर्जुन को नेशनल अवार्ड मिलने पर पत्नी स्नेहा रेड्डी ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख ने कहा कि नए बच्चों को करनी चाहिए रोमांटिक फिल्में

इस स्क्रीनिंग के दौरान किंग खान से पूछा गया कि क्या अब वह लव स्टोरी बेस्ड फिल्में और करना चाहते हैं। तो इसपर अभिनेता ने कहा,  “मैंने हमेशा कहा है कि करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, यश चोपड़ा और यश जौहर हैं, जिनकी वजह से मैं स्टार बना हूं। मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा, लेकिन अब मुझे नहीं पता कि मैं लव स्टोरी करूंगी या नहीं। अब जवान बच्चों को करने दो यार। अगर यश चोपड़ा , यश जौहर फिर उनके बेटे करण जौहर और आदित्य चोपड़ा मेरे दोस्त नहीं होते तो मैं आज जितना स्टार हूं उसका आधा भी नहीं होता।"
 

Sneha Reddy: अल्लू अर्जुन को नेशनल अवार्ड मिलने पर पत्नी स्नेहा रेड्डी ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई

प्रभास की सालार के साथ होगा क्लैश
किंग खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो  बता दें कि अप्रैल 2022 में, किंग खान और हिरानी ने एक अनोखे प्रोमो वीडियो के साथ 'डंकी' में अपने पहले सहयोग की घोषणा की। डंकी के साथ-साथ प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में 22 दिसंबर को अब तक का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed