{"_id":"6511500da47389b5280285ef","slug":"dulquer-salman-film-king-of-kotha-now-streaming-on-disney-plus-hot-star-read-full-details-inside-2023-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"King Of Kotha: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा', जानिए कहां देखने को मिलेगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
King Of Kotha: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा', जानिए कहां देखने को मिलेगी फिल्म
Mon, 25 Sep 2023 02:47 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:47 PM IST
सार
दुलकर सलमान अभिनीत किंग ऑफ कोठा इस साल 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
किंग ऑफ कोठा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
दुलकर सलमान अभिनीत किंग ऑफ कोठा इस साल 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारत में 6.6 करोड़ की ओपनिंग के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली। भले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कि लेकिन यह फिल्म दुलकर सलमान के करियर की सर्वश्रेष्ठ ओपनर बन गई। अब फिल्म जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि दुलकर सलमान अभिनीत किंग ऑफ कोठा फिल्म का डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर डिजिटल प्रीमियर होगा। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा साझा की है। हालांकि, फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा होना अभी बाकी है। डिजिटल प्लेटफार्म ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'द किंग जल्द ही स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। किंग ऑफ कोठा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।'
विज्ञापन
पोस्ट शेयर कर खुशी की जाहिर
दुलकर सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया था, जिन्होंने उनकी फिल्म देखी। उन्होंने लिखा, 'मुझे हमेशा इतना प्यार मिला है जितना मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकता था। दर्शकों का हर एक सदस्य मेरे यहां होने का कारण है और मैं उस प्यार के कारण हर बार अपना सब कुछ देता हूं। यहां तक कि जब मैं लड़खड़ाता हूं तब भी आप सभी मुझे ऊपर उठाते हैं। यह मुझे विनम्र बनाता है और हम सभी को और अधिक प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करता है। आपके कॉल और संदेशों ने मुझे खुशी में डाल दिया है। मैं आभारी हूं कि हमारी फिल्म को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है।'
विज्ञापन
अभिनेता ने हाल ही में तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सीता रामम' में अभिनय किया था। बता दें कि अभिलाष जोशी के निर्देशन में बनी 'किंग ऑफ कोठा' में ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रसन्ना और नायला उषा अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक शराबी गैंगस्टर के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है और ओणम के त्योहार के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: सामने आई रॉयल वेडिंग की झलक, दिखा परिणीति-राघव का खूबसूरत अंदाज, देखें तस्वीरें