फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dulquer salmaan film Lucky Baskhar to clash with sivakarthikeyan movie Amaran on 27 september as per reports

Amaran-Lucky Baskhar- बड़े पर्दे पर दुलकर सलमान से भिड़ेंगे शिवकार्तिकेयन? 'लकी भास्कर' और 'अमरन' में होगी टक्कर

Sat, 08 Jun 2024 03:12 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Jun 2024 03:12 PM IST
सार

दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' की रिलीज की तारीख का खुलासा पहले से हो चुका है। वहीं अब खबर है कि शिवकार्तिकेयन की 'अमरन' भी उसी तारीख को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
dulquer salmaan film Lucky Baskhar to clash with sivakarthikeyan movie Amaran on 27 september as per reports
'लकी भास्कर' और 'अमरन' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सिनेमा की कई बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में हैं। अब ऐसी अफवाहें हैं कि तमिल अभिनेता शिवकार्तिकेयन और मलयालम अभिनेता दुलकर सलमान की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने की संभावना है। दरअसल, दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' की रिलीज की तारीख का खुलासा पहले से हो चुका है। यह फिल्म 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। इससे पहले इस फिल्म की टक्कर पवन कल्याण की ओजी से होने की संभावना थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

विज्ञापन

अमरन से होगी लकी भास्कर की टक्कर
अब यह साफ हो चुका है कि पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' 27 सितंबर को नहीं आ रही है और इसलिए उस तारीख पर अब दुलकर सलमान की फिल्म का कब्जा है। मूल रूप से तेलुगु में शूट की गई यह फिल्म बहुभाषी रिलीज होगी। हालांकि, अब एक नई चर्चा शुरू हो गई है। भले ही पवन कल्याण की फिल्म से दुलकर की फिल्म की टक्कर न हो, लेकिन शिवकार्तिकेयन की बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म 'अमरन' से कड़ी टक्कर मिल सकती है। कॉलीवुड फिल्म जगत में चर्चा है कि शिवकार्तिकेयन की 'अमरन' अलग-अलग भाषाओं में उसी तारीख यानी 27 सितंबर को रिलीज हो रही है। हालांकि, रिलीज की तारीख के बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक है 'अमरन'
'अमरन' 2014 में जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आतंकवादी रोधी अभियान में शहीद हुए मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक है। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन एक भारतीय सेना राष्ट्रीय राइफल्स अधिकारी यानी मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका में हैं। यह एक्शन ड्रामा देशभक्ति पर आधारित फिल्म है। फिल्म में अधिकारी कश्मीर के लिए लड़ते नजर आएंगे। 'अमरन' का संगीत जीवी प्रकाश ने दिया है। वहीं, छायांकन सीएच साई ने किया है। यह फिल्म 2017 की फिल्म 'रंगून' के लिए जाने जाने वाले राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित है। साथ ही फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म में साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में होंगी।

विज्ञापन

लकी भास्कर की कहानी
वहीं बात करें दुलकर सलमान की 'लकी भास्कर' की तो फिल्म में बॉम्बे के मगाडा बैंक में एक कैशियर के रूप में दुलकर नजर आऐंगे। जो फिल्म में एक काल्पनिक मगध बैंक में काम करते हैं। वे रोज-रोज जागने, कपड़े पहनने, ट्रैफिक से बचने और कभी-कभी बैंक में जाकर केवल सिर हिलाने से थक चुके हैं, लेकिन एक दिन उनके पास अचानक बहुत पैसा आ जाता है। मीनाक्षी चौधरी भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं और नागा वामसी इसे निर्मित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed