Drugs Cruise Case: शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को जारी हो सकता है तीसरा समन, दूसरे समन के बाद मांगा था समय
इस मामले में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को भी पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। हालांकि, उन्होंने तबियत खराब होने का हवाला देकर जांच टीम से समय मांगा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को तीसरा समन भी जारी किया जा सकता है। दरअसल, इस मामले में पूजा को पहले दूसरा समन भी जारी किया गया था। जिसके लिए उन्होंने जांच एजेंसी ने थोड़ आर समय मांगा था। मुंबई पुलिस के मुताबिक ड्रग-ऑन-क्रूज जबरन वसूली मामले में अब तक 20 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि मुंबई क्रूज ड्रग बस्ट मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ एसआईटी जबरन वसूली के आरोपों की जांच कर रही है। इसी मामले में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को भी पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। हालांकि, उन्होंने तबियत खराब होने का हवाला देकर जांच टीम से समय मांगा था।
Mumbai | Second summon was issued to actor Shahrukh Khan's manager Pooja Dadlani in which she had sought more time. Now, there could be the issuance of a third summon too. So far 20 people have recorded their statements in the drugs-on-cruise extortion case: Mumbai Police
— ANI (@ANI) November 16, 2021
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल इस मामले में जमानत पर बाहर चल रहे हैं। आर्यन को 2 अक्टूबर को मुंबई में क्रूज रेव पार्टी के दौरान हुई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान आर्यन पर ड्रग्स लेने का आरोप भी लगा था। इस मामले में आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में आर्यन करीब 28 दिन तक मुंबई की ऑर्थर जेल में बंद था। तीन बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद आखिरकार उसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमातन दे दी थी। फिलहाल आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा भी जमानत पर छूट चुके हैं। लेकिन इस मामले में मुंबई पुलिस की एसआईटी टीम अभी भी जांच कर रही हैं।