फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dia Mirza's ex-manager sent to 14-day judicial custody in drugs case

ड्रग केसः 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए राहिला फर्नीचरवाला और करण सजनानी, पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

Fri, 05 Feb 2021 06:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 05 Feb 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza's ex-manager sent to 14-day judicial custody in drugs case
दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग केस मामले में सेलेब्रिटी मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और बिजनेसमैन करण सजनानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एनसीबी बॉलीवुड ड्रग केस में लगातार कार्रवाई कर रही है। अब इस मामले में अभिनेत्री दिया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी को केस नंबर 16/20 मामले में गिरफ्तार कर लिया है। राहिला फर्नीचरवाला को एनसीबी इससे पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक इस मामले में 30 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन

 

एनसीबी ने गुरुवार को दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स केस को लेकर इन दोनों को अब गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गुरुवार को एक अन्य ड्रग पेडलर की भी गिरफ्तारी हुई। करण सजनानी पर आरोप है कि उसने अनुज केशवानी को ड्रग्स बेचा है। सुशांत ड्रग्स केस में अनुज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं करण की महिला मित्र राहिला पर आरोप है कि वह ड्रग्स कारोबार की साजिश में शामिल हैं और उसे संरक्षण दिया।  


बीते तीन दिन में एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत केस में चार लोगों की गिरफ्तारी की है। इनमें ऋषिकेश पवार का नाम भी शामिल है। ऋषिकेश पवार पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोप है। वह अभिनेता का पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed