फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dream Girl 2: Ayushmann Khurrana Ananya Panday film gets new release date 25 august delayed due to this reason

Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए अभी और करना होगा इंतजार, अब 7 अप्रैल नहीं इस दिन दस्तक देगी फिल्म

Mon, 24 Apr 2023 11:25 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 24 Apr 2023 11:25 AM IST
सार

वीएफएक्स की वजह से आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है।

विज्ञापन
Dream Girl 2: Ayushmann Khurrana Ananya Panday film gets new release date 25 august delayed due to this reason
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सबको अपने अलग अंदाज से प्रभावित करने वाले आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से इस फिल्म का एलान हुआ है तभी से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां हर खास मौके पर फैंस की पूजा छोटे-छोटे वीडियो के साथ उनसे मिलने आती थी और उनमें नया जोश भरकर चली जाती थी। इसी क्रम में एक बार फिर पूजा फैंस को फिल्म के बारे में एक खास जानकारी देने आई थी, लेकिन इस जानकारी से 'ड्रीम गर्ल 2' के प्रशंसकों का दिल टूट सकता है। दरअसल, खबर यह है कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

Dream Girl 2: Ayushmann Khurrana Ananya Panday film gets new release date 25 august delayed due to this reason
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना द्वारा किए गए एलान के मुताबिक 'ड्रीम गर्ल 2' के फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। फिल्म, जो पहले 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी उसकी रिलीज डेट में बदलाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही फिल्म को नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जो 25 अगस्त 2023 है। रिलीज में हुई इस देरी का कारण कथित तौर पर फिल्म में वीएफएक्स पर काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dream Girl 2: Ayushmann Khurrana Ananya Panday film gets new release date 25 august delayed due to this reason
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रीम गर्ल 2 के लिए वीएफएक्स का काम महत्वपूर्ण है क्योंकि फिल्म में आयुष्मान खुराना पूजा और करम दोनों की भूमिका निभाएंगे। टीम आयुष्मान को पूजा के रूप में पर्दे पर दिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है फिल्म की रिलीज डेट टाली गई है। आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक टेक्स्ट पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'मेरे प्रिया आशिकों, चार साल बाद आपके दिल का टेलीफोन फिर से रिंग होगा। अब इसके लिए तैयारी भी तो शानदार, धमाकेदार और स्मूदी होनी चाहिए न? तो करो थोड़ा और इंतजार, और ढेर सारा प्यार भेजते रहो। अब 7 को साथ में नहीं, पूजा की किस अगस्त पचीस पर। ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी - आपकी प्यारी पूजा।'

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

विज्ञापन

Dream Girl 2: Ayushmann Khurrana Ananya Panday film gets new release date 25 august delayed due to this reason
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, 'ड्रीम गर्ल 2' सुपरहिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। दर्शकों के बीच फिल्म का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि सभी पहली फिल्म से खूब प्रभावित हुए थे। फिल्म में आयुष्मान के साथ इस बार अनन्या पांडे, अनु कपूर, परेश रावल, असरानी, मनजोत सिंह और विजय राज जैसे कई मुख्य कलाकार हैं।  
Remembering Murad: रामपुर से मिला शहर निकाला, अंग्रेजों ने किया सैल्यूट, रजा से जानिए मुराद के अनसुने किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed