फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dream Girl 2 Actress Ananya Panday Wants to be cast in a women led film with Sara and Janhvi

Ananya Panday: जान्हवी-सारा के साथ फिल्म करने को बेताब हैं अनन्या पांडे, कही यह बात

Mon, 17 Apr 2023 10:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Apr 2023 10:40 AM IST
सार

अनन्या पांडे ने हाल ही में यह इच्छा जाहिर की है कि वह सारा अली खान और जान्हवी कपूर के साथ एक मल्टी स्टारर फिल्म करना चाहती हैं।

विज्ञापन
Dream Girl 2 Actress Ananya Panday Wants to be cast in a women led film with Sara and Janhvi
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री अनन्या पांडे अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी। इस बीच अनन्या ने एक ऐसी मल्टीस्टारर फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की है, जिसमें महिलाएं मुख्य भूमिकाओं में हों। इतना ही नहीं, अनन्या की यह भी ख्वाहिश है कि ऐसी किसी फिल्म में उन्हें जान्हवी कपूर और सारा अली खान के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिले।

विज्ञापन


जताई यह इच्छा
बॉलीवुड में अभिनेत्रियां अब मल्टी-स्टारर फिल्मों में नजर आ रही हैं। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसी एक्ट्रेस एक साथ नजर आई थीं। इसके अलावा फैंस की नजर अभी से फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' पर टिकी हैं। रोड ट्रिप पर आधारित इस फिल्म में कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं 'वीरे दी वेडिंग' की प्रोड्यूसर रिया कपूर ने करीना, तब्बू और कृति सेनन को लेकर अपनी अगली फिल्म का एलान कर दिया है। इस बीच अनन्या ने भी अपनी इच्छा बताई है।
विज्ञापन

Mahima Chaudhary Mother: महिमा चौधरी की मां का निधन, एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन
विज्ञापन


'गहराइयां' में आई थीं नजर
बता दें कि अनन्या पांडे 2022 में आई फिल्म 'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आई थीं। अब अनन्या एक ऐसी मल्टीस्टारर फिल्म करना चाहती हैं, जिसमें महिलाएं लीड रोल में हों। जब उनसे पूछा गया कि वह किसके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहेंगी? इस पर अनन्या ने तुरंत कहा, 'अगर सारा अली खान और जान्हवी कपूर के साथ मुझे कास्ट किया जाए तो यह काफी मजेदार होगा। 
Chhipkali: ईद के बाद ही रिलीज होगी यशपाल शर्मा की फिल्म ‘छिपकली’, आज कुर्ला कोर्ट में सुनवाई

इस फिल्म में आएंगी नजर
जान्हवी और सारा के साथ काम करने को लेकर अनन्या का कहना है, 'हम सभी की एनर्जी काफी अलग है। मैं परफॉर्मर के रूप में उन्हें बेहद पसंद करती हूं और दोनों मेरी अच्छी दोस्त भी हैं। दर्शक हमें एक साथ पर्दे पर देखना जरूर पसंद करेंगे।' बता दें कि फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के अलावा अनन्या 'खो गए हम कहां' में भी व्यस्त चल रही हैं। 
Bindu: विलेन की चहेती बिंदु ने नेगेटिव किरदार निभाकर लूटी महफिल, खलनायिका बन लोगों के दिलों पर किया राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed