फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actress Mahima Chaudhary Mother passed away actress in shocked

Mahima Chaudhary Mother: महिमा चौधरी की मां का निधन, एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़

Mon, 17 Apr 2023 07:58 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 17 Apr 2023 07:58 AM IST
सार

मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां के बाद बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी की मां ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन
Bollywood Actress Mahima Chaudhary Mother passed away actress in shocked
महिमा चौधरी मां के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां के बाद बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी की मां ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिर से मां का साया उठने के बाद से महिमा सतके में हैं, और उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ना सिर्फ महिमा बल्कि उनकी बेटी अरियाना का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिमा की मां बीते लंबे समय से उम्र संबंधी समस्या से जूझ रही थीं। इसी बीच अचानक से महिमा की मां की सांस टूटने लगी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। महिमा और उनकी बेटी अरियाना दोनों मिसेज चौधरी के गुजर जाने से काफी दुखी हैं। इस तरह इसने एक्ट्रेस की जिंदगी में नया तूफान ला दिया है। इससे पहले महिमा के कैंसर पीड़ित होने की जानकारी सामने आई थी। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mahimachaudhry (@mahimachaudhry1)

विज्ञापन
विज्ञापन


महिमा चौधरी के कैंसर का खुलासा 9 जून 2022 को अनुपम खेर ने किया था। फिल्म 'सिग्नेचर' के दौरान महिमा चौधरी ने अपना दर्द अनुपम खेर के साथ बांटा था और बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्या से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि इसका इलाज जारी है। वहीं, महिमा ने कैंसर जैसी बड़ी समस्या से जूझते हुए जो हिम्मत दिखाई है वो काबिल-ए-तारीफ है। 

View this post on Instagram

A post shared by Mahimachaudhry (@mahimachaudhry1)



वहीं, बीते दिनों महिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी थी कि वह अब कैंसर मुक्त हैं, और इस जंग में जीत हासिल कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि यह सब तीन से चार महीने पहले ही खत्म हो गया था। महिमा ने कहा, 'लोगों ने वीडियो को पूरी तरह से नहीं देखा, वो सिर्फ यह देखने लगे कि मैं अपने इलाज के लिए अमेरिका गई थी। लेकिन फैक्ट ये है कि मैं मुंबई में ही थी।' महिमा चौधरी ने साल 1990 में मिस इंडिया का खिताब जीता था, उन्होंने 1997 की फिल्म 'परदेस' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed