{"_id":"97180141efdc9e8abb9a5a5c79f937ca","slug":"doing-nude-scenes-liberated-radhika-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूड सीन के बारे में राधिका आप्टे ने ये क्या कह डाला!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यूड सीन के बारे में राधिका आप्टे ने ये क्या कह डाला!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर फेम हीरोईन राधिका आप्टे का कहना है कि एक फिल्म में न्यूड सीन करते वक्त वह पूरी तरह से स्वतंत्र थीं। उनका कहना है कि उन्होंने यह सीन बेहद सहजता के साथ किया और उनको किसी प्रकार के विरोध का भी सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
राधिका का कहना है कि एक कहानी की डिमांड के अनुसार हीरोईन को ऐसे सीन करने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। राधिका की हालिया फिल्म बदलापुर में उनके छोटे से रोल को बेहद सराहा गया।
विज्ञापन
राधिका का कहना है कि वेस्टर्न में न्यूड सीन करना बहुत ही सामान्य बात है। उनकी फिल्मों और टेलीविजन में ऐसे दृश्यों की भरमार होती है। लेकिन उनके अनुसार हमारी सोसाइटी में इसे गलत माना जाता है।
विज्ञापन
अगर कोई हीरोईन इस प्रकार के सीन करती है तो उसका विरोध किया जाता है। ऐसे में हीरोईन भी असहज हो जाती है और अपनी इमेज का ख्याल करते हुए ऐसे दृश्यों से परहेज ही रखती है।
लेकिन राधिका की विचारधारा अन्य हीरोईनों से बेहद अलग है। उनका कहना है कि अगर कहानी की मांग है और आप एक खूबसूरत देह की मल्लिका हैं तो आपको ऐसे दृश्यों को करने में कोई एतराज नहीं होना चाहिए।
हाल ही में राधिका का एक न्यूड फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था जिसे उन्होंने फर्जी बताया था।