फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Do You Wanna Partner to Saiyaara Coolie these movies and series will Release on OTT This Week

OTT This Week: 'सैयारा' से 'डू यू वाना पार्टनर' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

Mon, 08 Sep 2025 08:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Sep 2025 08:00 AM IST
सार

OTT Release This Week: सितबंर का पहले सप्ताह में ओटीटी दर्शकों को 'इंस्पेक्टर जेंडे' जैसी दिलचस्प फिल्म देखने को मिली। अब यह दूसरा सप्ताह भी काफी खास होने जा रहा है। जानिए इस हफ्ते ओटीटी के पिटारे में क्या-क्या है?

विज्ञापन
Do You Wanna Partner to Saiyaara Coolie these movies and series will Release on OTT This Week
OTT Release This Week - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिनेमाघरों में इस वक्त 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' जैसी फिल्मों की चर्चा है। वहीं, ओटीटी पर बीते हफ्ते 'इंस्पेक्टर जेंडे' की खूब चर्चा रही। अब यह वीक भी काफी स्पेशल होने वाला है। कई दिलचस्प वेब सरीज और फिल्में इस हफ्ते ओटीटी दर्शकों के लिए दस्तक देने वाली हैं। जानिए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन

Do You Wanna Partner to Saiyaara Coolie these movies and series will Release on OTT This Week
कुली - फोटो : एक्स

'कुली'
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अभी इसकी थिएटर रिलीज को महीनाभर भी नहीं हुआ कि यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है। 11 सितंबर से फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, फिलहाल 'कुली' तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में ही ओटीटी पर उपलब्ध होगी। हिंदी भाषा में यह ओटीटी पर कब आएगी, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है।

Coolie Movie Review: रजनीकांत के 50 साल पूरे होने का जश्न है ‘कुली’, कहानी थाेड़ी पेचीदा पर फिल्म फुल एंटरटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन

Do You Wanna Partner to Saiyaara Coolie these movies and series will Release on OTT This Week
'डू यू वाना पार्टनर'  - फोटो : इंस्टाग्राम

'डू यू वाना पार्टनर' 
तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी अभिनीत यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इनके अलावा जावेद जाफरी भी सीरीज का हिस्सा हैं। यह सीरीज 12 सितंबर को रिलीज होगी। 

विज्ञापन

Do You Wanna Partner to Saiyaara Coolie these movies and series will Release on OTT This Week
सैयारा - फोटो : यूट्यूब

सैयारा
इस साल की सबसे चर्चित रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म 'सैयारा' ने सिनेमाघरों में खूब धमाल किया। दिल थामकर बैठ जाइए, क्योंकि यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक दे रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म 12 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।

Do You Wanna Partner to Saiyaara Coolie these movies and series will Release on OTT This Week
'द गर्लफ्रेंड'- 'द डेड गर्ल्स' - फोटो : सोशल मीडिया

'द गर्लफ्रेंड'- 'द डेड गर्ल्स'
साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'द गर्लफ्रेंड' भी ओटीटी पर रिलीज होगी। यह सीरीज 10 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी। इसके अलावा सीरीज 'द डेड गर्ल' भी इस हफ्ते ओटीटी पर आएगी। 'द डेड गर्ल्स' 10 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Do You Wanna Partner to Saiyaara Coolie these movies and series will Release on OTT This Week
The Wrong Paris - फोटो : इंस्टाग्राम

'द रॉन्ग पेरिस'
मिरांडा कॉसग्रोव और पियर्सन फोडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'द रॉन्ग पेरिस' भी इसी हफ्ते की लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म 12 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed