{"_id":"6c916cf8-de25-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"dispute-between-sonakshi-and-ranbir-on-set-of-lootera","type":"story","status":"publish","title_hn":"थूक के छींटे पड़ने से नाराज हो गयीं सोनाक्षी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थूक के छींटे पड़ने से नाराज हो गयीं सोनाक्षी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Jun 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी सोनाक्षी सिंहा काफी प्रोफेशनल अदाकारा हैं। लेकिन कभी कभी सोनाक्षी को भी गुस्सा आ ही जाता है। ऐसा ही वाकया 'लुटेरा' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ जब सोनाक्षी गुस्से पर काबू नहीं रख पाईँ।
विज्ञापन
अपने को-स्टार रणवीर सिंह की एक गलती पर सोनाक्षी इस कदर खफा हो गई कि वे सेट ही छोड़ कर चली गई थी। हालांकि अपनी उस गलती पर रणवीर सिंह ने सोनाक्षी से माफी भी मांग ली।
विज्ञापन
खुद रणवीर सिंह अपनी गलती बताते हैं कि फिल्म में एक सीन है जिसमें उन्हें सोनाक्षी को जोर से पकड़कर कहना था 'तुमने पुलिस को क्यों बुलाया?'
'इसी सीन को शूट करते वक्त मैंने जब पूरी ताकत से संवाद बोला, तो मेरे मुंह से थूक के कुछ छींटे सीधे सोनाक्षी के चेहरे पर उड़ गए। इस पर सोनाक्षी को इतना गुस्सा आया कि वो सेट ही छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन
रणबीर ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ। रिहर्सल के दौरान भी कई बार उनसे यही गलती हो गई थी जिस पर सोनाक्षी ने उन्हें चेताया भी था। बावजूद इसके कई बार गलती हो गई और सोनाक्षी बेहद खफा हो गई।
रणवीर ने कहा 'मैंने सोनाक्षी से माफी मांगी और बताया कि गलती से यह हर बार हो रहा था और मैं हर बार के लिए शर्मिदा हूं तब जाकर वह मानी।' रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।